फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Spanish tennis legend Rafael Nadal tests positive for COVID-19

Rafael Nadal: 20 ग्रैंडस्लैम जीतने वाले स्पेनिश दिग्गज राफेल नडाल कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

Mon, 20 Dec 2021 04:52 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 20 Dec 2021 04:52 PM IST
सार

पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और स्पेन के टेनिस दिग्गज राफेल नडाल कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। 35 वर्षीय नडाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि अबू धाबी से स्पेन लौटने के बाद पीसीआर जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन
Spanish tennis legend Rafael Nadal tests positive for COVID-19
राफेल नडाल - फोटो : twitter@atptour

विस्तार

पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और स्पेन के टेनिस दिग्गज राफेल नडाल कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। 35 वर्षीय नडाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि अबू धाबी से स्पेन लौटने के बाद पीसीआर जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन


नडाल ने ट्वीट कर लिखा, 'मेरे लिए ये मुश्किल क्षण हैं लेकिन मुझे उम्मीद है कि मैं थोड़ा-थोड़ा सुधार करूंगा। मैं अब घर पर हूं और मैंने उन लोगों को जांच के बारे में सूचना दे दी है जो मेरे संपर्क में रहे हैं। परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए मैं आगे के विकल्पों पर विचार करूंगा और आपको अपने भविष्य के टूर्नामेंटों के बारे में किसी भी निर्णय के बारे में सूचित करता रहूंगा!'
विज्ञापन

 


गौरतलब है कि नडाल ने चोट से उबरते हुए पांच महीने के बाद टेनिस कोर्ट में वापसी की। उन्होंने कुछ दिन पहले ही अबू धाबी में एक प्रदर्शनी मैच खेला जो फ्रेंच ओपन के बाद उनका साल का दूसरा टूर्नामेंट था। अबूधाबी में आयोजित मुबादला वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप के प्रदर्शनी मैच में राफेल नडाल को हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल मैच में उन्हें एंडी मरे के हाथों 6-3, 7-5 से हार का सामना करना पड़ा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed