{"_id":"f2e45224a04aecf1d1d549b392e9b1e3","slug":"somdev-gets-easy-draw-in-chennai-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमदेव को आसान, यूकी और जीवन को कड़ी चुनौती","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सोमदेव को आसान, यूकी और जीवन को कड़ी चुनौती
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 29 Dec 2013 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन का 30 दिसंबर से शुरू होने वाले चेन्नई ओपन एटीपी टेनिस टूर्नामेंट में पहला मुकाबला एक क्वालिफायर से होगा।
विज्ञापन
जबकि देश के दो वाइल्ड कार्ड खिलाड़ियों यूकी भांबरी और जीवन नेदुनचेझियन को पहले राउंड में कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।
विश्व रैंकिंग में 195वें नंबर के खिलाड़ी 21 वर्षीय यूकी का पहला मुकाबला 64वीं रैंकिंग के स्पेन के पाब्लो कारेनो बूस्ता से होगा जिन्होंने पिछले सत्र में आठ आईटीएफ फ्यूचर्स खिताब जीते थे।
विज्ञापन
बूस्ता फ्रेंच ओपन में पहली बार उतरते हुए स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर से पहले राउंड में हारे थे।
दूसरी तरफ स्थानीय खिलाड़ी 25 वर्षीय जीवन नेदुनचेझियन को पहले राउंड में चेक गणराज्य के जिरी वैसेली की चुनौती से जूझना पडे़गा।
जीवन ने आईटीएफ सर्किट में इस सत्र में अपनी 50वीं एकल जीत पूरी की थी। वह विश्व रैंकिंग में 312वें स्थान पर हैं जबकि वैसेली 85वीं रैंकिंग पर मौजूद हैं।
ड्रॉ में चौथी सीड फ्रांस के बेनोएट पेयरे भी मौजूद थे। उन्हें तीन शीर्ष खिलाड़ियों के साथ पहले राउंड में बाई मिली है। उनका दूसरे राउंड में मुकाबला स्पेन के गुईलेरमो गार्सिया लोपेज और उक्रेन के ओलेकसांद नेदोवैसोव के बीच मैच के विजेता से होगा।
विज्ञापन