ऑस्ट्रेलियन ओपन में बृहस्पतिवार का दिन उलटफेर से भरा रहा। साल के पहले ग्रैंडस्लैम के महिलाओं के सेमीफाइनल मुकाबले में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एश्ले बार्टी हारकर बाहर हो गई। वहीं दूसरे मुकाबले में नंबर चार खिलाड़ी सिमोना हालेप भी हारकर बाहर हो गई। अपने पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने के लिए बेकरार नंबर एक खिलाड़ी को अमेरिका की 21 वर्षीय खिलाड़ी सोफिया केनिन ने सीधे सेटों में 7-6 (8-6), 7-5 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही 12वें रैंक की सोफिया पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचने में भी कामयाब रहीं।
VIDEO: सोफिया ने नंबर एक हालेप को हराया, सात साल की उम्र में दिग्गज रोडिक को दिया था चैलेंज
रूस में जन्मीं और अमेरिका में पली-बढ़ी सोफिया ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कोको गौफ समेत कई स्टार खिलाड़ियों को हराया। करियर में पहली बार ग्रैंडस्लैम का फाइनल खेलने के लिए बेताब सोफिया का अब एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोफिया जब सात साल की थीं तब उन्होंने दुनिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी और अपने आदर्श एंडी रोडिक को हराने की इच्छा जताई थी और उनके सर्विस को तोड़ने का तरीका भी बताया था।
अब जब सोफिया अपना पहला ग्रैंडस्लैम जीतने की दहलीज पर हैं तब उनके उस वायरल वीडियो पर खुद एंडी रोडिक ने भी जवाब दिया है। उन्होंने सोफिया के उस वीडियो को रिट्वीट करते हुए खिताब को जीतने के लिए हौंसला बढ़ाया और शुभकामनाएं भी दी। This girl has become the goods! Kick ass and bring home the title @SofiaKenin So cool https://t.co/nlhMrIO3O8
वहीं जब मैच जीतने के बाद जब सोफिया से उस वीडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जिसका सपना देखा था वो सच हुआ। उन्होंने अपने पिता जो उनके कोच भी हैं उन्हें भी श्रेय दिया।
When you've dreamt about this moment since you were 5...
— USTA (@usta) January 30, 2020
Congrats, @SofiaKenin!pic.twitter.com/qsblSZrJmd