फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: सोफिया ने नंबर एक हालेप को हराया, सात साल की उम्र में दिग्गज रोडिक को दिया था चैलेंज

Thu, 30 Jan 2020 09:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 30 Jan 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
Sofia Kenin childhood interview video goes viral after defeating world number 1 in Australian Open
सोफिया केनिन - फोटो : अमर उजाला

ऑस्ट्रेलियन ओपन में बृहस्पतिवार का दिन उलटफेर से भरा रहा। साल के पहले ग्रैंडस्लैम के महिलाओं के सेमीफाइनल मुकाबले में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एश्ले बार्टी हारकर बाहर हो गई। वहीं दूसरे मुकाबले में नंबर चार खिलाड़ी सिमोना हालेप भी हारकर बाहर हो गई। अपने पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने के लिए बेकरार नंबर एक खिलाड़ी को अमेरिका की 21 वर्षीय खिलाड़ी सोफिया केनिन ने सीधे सेटों में 7-6 (8-6), 7-5 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही 12वें रैंक की सोफिया पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचने में भी कामयाब रहीं। 

Sofia Kenin childhood interview video goes viral after defeating world number 1 in Australian Open
सोफिया केनिन - फोटो : ट्विटर

रूस में जन्मीं और अमेरिका में पली-बढ़ी सोफिया ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कोको गौफ समेत कई स्टार खिलाड़ियों को हराया। करियर में पहली बार ग्रैंडस्लैम का फाइनल खेलने के लिए बेताब सोफिया का अब एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोफिया जब सात साल की थीं तब उन्होंने दुनिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी और अपने आदर्श एंडी रोडिक को हराने की इच्छा जताई थी और उनके सर्विस को तोड़ने का तरीका भी बताया था।

Sofia Kenin childhood interview video goes viral after defeating world number 1 in Australian Open
Garbine Muguruza and Sofia Kenin - फोटो : सोशल मीडिया

अब जब सोफिया अपना पहला ग्रैंडस्लैम जीतने की दहलीज पर हैं तब उनके उस वायरल वीडियो पर खुद एंडी रोडिक ने भी जवाब दिया है। उन्होंने सोफिया के उस वीडियो को रिट्वीट करते हुए खिताब को जीतने के लिए हौंसला बढ़ाया और शुभकामनाएं भी दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sofia Kenin childhood interview video goes viral after defeating world number 1 in Australian Open
tennis

वहीं जब मैच जीतने के बाद जब सोफिया से उस वीडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जिसका सपना देखा था वो सच हुआ। उन्होंने अपने पिता जो उनके कोच भी हैं उन्हें भी श्रेय दिया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed