{"_id":"e52d9bdcad3e7d6fd8d20aba9bdf4e7d","slug":"singapore-slammers-are-new-iptl-champions-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर स्लैमर्स ने भारतीय टीम को हराया, बना IPTL चैंपियन ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सिंगापुर स्लैमर्स ने भारतीय टीम को हराया, बना IPTL चैंपियन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 21 Dec 2015 04:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजबान सिंगापुर स्लैमर्स ने अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाने वाली इंडियन एसेस फ्रेंचाइजी टीम को नजदीकी मुकाबले में 26-21 से हराकर अंतरराष्ट्रीय टेनिस लीग (आईपीटीएल) दो का खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
भारत के युगल विशेषज्ञ पुरव राज के मार्ग दर्शन में खेल रही स्लैमर्स को खिताब जीतने पर पुरस्कार के तौर पर दस लाख डॉलर जबकि उपविजेता रही इंडियन एसेस को पांच लाख डॉलर मिले।
विज्ञापन
मौजूदा सीजन में एसेस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। एसेस ने मौजूदा सीजन में केवल तीन मैच गंवाए थे लेकिन रविवार को परिस्थतियां उसके अनुकूल नहीं रही।
लीजेंड एकल मुकाबले में कार्लोस मोया ने फैबराइस सांतोरो को 6-4 से पराजित कर स्लैमर्स को दो अंक की बढ़त दिलाई।
इंडियन एसेस के कोच फ्रांस के सांतोरो दुबई चरण में नहीं खेले थे। महिलाओं की एकल स्पर्धा में स्लैमर्स की बेलिंडा बेनसिच ने स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा को 6-4 से पराजित किया।
विज्ञापन
सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिक्स्ड डबल्स में डस्टिन ब्राउन और करोलीना पिलिसकोवा को 6-3 से हराकर एसेस को वापसी दिलाई।
दो बार के ग्रैंड स्लैम चैँपियन स्टानिसलास वावरिंका ने पुरुष एकल में बर्नाड टोमिच को 6-3 से हराकर स्लैमर्स को एक बार फिर आगे कर दिया। पुरुष युगल में वावरिंका और मार्सेलो मेलो की जोड़ी ने बोपन्ना और इवान डोडिग को 6-3 से पराजित कर स्लैमर्स को 26-21 से जीत दिला दी।