फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Simona Halep withdraws from US Open 2020 over corona virus concerns

सिमोना हालेप भी नहीं खेलेंगी US Open, नडाल, बार्टी और बियांका पहले ही कर चुके मना

Mon, 17 Aug 2020 06:50 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 17 Aug 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
Simona Halep withdraws from US Open 2020 over corona virus concerns

कोरोना वायरस की वजह से विश्व की नंबर दो टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप यूएस ओपन में भाग नहीं लेंगी। इसी के साथ रोमानिया की यह खिलाड़ी रैंकिग में नंबर एक एश्ले बार्टी, गतविजेता बियांका एंड्रीस्कु, एलिना स्वितोलिना, किकी बर्टेंस, बेलिंडा बेनकिक जैसी महिला खिलाड़ियों के उस क्लब में शामिल हो गई जो 31 अगस्त से शुरू होने जा रहे ग्रैंडस्लैम में नहीं खेलेंगी। बीते हफ्ते प्राग ओपन जीतने वाली सिमोना हालेप के अलावा पुरुष गतविजेता राफेल नडाल भी कोरोना महामारी की वजह से बंद दरवाजे के पीछे खेले जाने वाले इस बड़़े इवेंट में भाग नहीं ले रहे। जबकि स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर चोट के कारण इस साल कोई टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिमोना ने ट्वीट किया, 'कोरोनावायरस के कारण दुनियाभर में बने हालात को देखते हुए मैंने यूएस ओपन के लिए न्यूयॉर्क नहीं जाने का फैसला किया है। मैंने हमेशा ही कहा है कि मेरे लिए अपनी सेहत सबसे ज्यादा जरूरी है। मैं यूरोप में रहकर ही ट्रेनिंग करूंगी। मैं जानती हूं कि यूनाइटेड स्टेट टेनिस एसोसिएशन और डब्ल्यूटीए वीमन्स टेनिस एसोसिएशन)ने टूर्नामेंट को सुरक्षित आयोजित करवाने के लिए बहुत अच्छा काम किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed