फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Simona Halep provisionally suspended in Doping case said- hardest match of my life begins

Simona Halep: डोपिंग के मामले में निलंबित हुईं सिमोना हालेप, कहा- मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल मैच शुरू

Fri, 21 Oct 2022 08:08 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 21 Oct 2022 08:08 PM IST
सार

डोपिंग के मामले में दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सिमोना हालेप को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, हालेप ने कहा है कि उन्होंने कभी भी धोखा देने के इरादे से प्रतिबंधित दवाओं का सेवन नहीं किया था। 
 

विज्ञापन
Simona Halep provisionally suspended in Doping case said- hardest match of my life begins
सिमोना हालेप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सिमोना हालेप को डोपिंग के मामले में अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। अंतर्राष्ट्रीय टेनिस अखंडता एजेंसी ने बताया कि प्रतिबंधित दवाओं का सेवन करने की वजह से हालेप पर कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के बाद हालेप ने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट कर खुद को निर्दोष बताया है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल मैच शुरू हो चुका है। 
विज्ञापन


31 साल की हालेप को डोपिंग रोधी प्रोग्राम के आर्टिकल 7.12.1 के तहत निलंबित किया गया है। रोमानिया की यह टेनिस खिलाड़ी दो ग्रैड स्लैम जीत चुकी हैं। 

SCO vs ZIM: जिम्बाब्वे टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 में पहुंचा, स्कॉटलैंड को हराया, भारत के ग्रुप में मिली जगह
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 

क्या बोलीं हालेप?
अस्थायी रूप से प्रतिबंधित होने के बाद सिमोना हालेप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंबा-चौड़ा पोस्ट कर सफाई दी है। उन्होंने लिखा "आज मेरे जीवन का सबसे मुश्किल मैच शुरू हो रहा है। एक लड़ाई सच के लिए। मुझे बताया गया कि डोप टेस्ट में मेरे अंदर रोक्साडुस्टैट बहुत ही कम मात्रा में पाया गया, जो कि मेरे लिए जिंदगी का सबसे बड़ा झटका था। अपने पूरे करियर में कभी भी मेरे दिमाग में धोखाधड़ी करने का ख्याल नहीं आया। क्योंकि यह उन सभी मूल्यों के खिलाफ है, जो मुझे सिखाए गए हैं। बहुत ही अन्यायपूर्ण हालातों का सामना कर रही हूं। मैं पूरी तरह से भ्रमित और ठगी हुई सी महसूस कर रही हूं।"

T20 WC 2022: टी-20 वर्ल्ड कप में दो 'टीम इंडिया', अलग-अलग टीमों के लिए खेल रहे ये भारतीय खिलाड़ी

उन्होंने आगे लिखा "मैं अंत तक यह साबित करने के लिए लड़ती रहूंगी कि मैंने जान बूझकर कभी भी प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन नहीं किया है और मूझे पूरा यकीन है कि देर-सवेर सच बाहर आएगा। यह खिताब या पैसों के बारे में नहीं है। यह गर्व और उस प्यार के बारे में है, जो मैंने पिछले 25 सालों में टेनिस के खेल के प्रति बनाया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed