फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   sharapova move to second round in french open

फ्रेंच ओपनः शारापोवा ने पार की पहली बाधा

Tue, 27 May 2014 05:04 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 27 May 2014 05:04 PM IST
विज्ञापन
sharapova move to second round in french open
पूर्व नंबर वन और रूसी खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने पेरिस में चल रहे फ्रेंच ओपन में विजयी आगाज करते हुए महिला एकल के दूसरे दौर में आसानी से जगह बना ली है।
विज्ञापन


शारापोवा ने सोमवार को हुए पहले राउंड के मुकाबले में हमवतन सेनिया पेरवाक को लगातार सेटों में 6-1, 6-2 से करारी शिकस्त दी। शारापोवा को गत वर्ष टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में नंबर एक अमेरिक की सेरेना विलियम्स से हार झेलनी पड़ी थी। उनका इस सत्र में क्ले कोर्ट पर काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है।
विज्ञापन


पहले दौर के एक अन्य मुकाबले में 12वीं सीड इटली की फ्लेविया पेनेटा ने ऑस्ट्रिया की पेट्रिशिया मायर को 6-2, 6-2 से शिकस्त दी।

इस बीच पुरुष वर्ग में छठी सीड चेक गणराज्य के थॉमस बर्डिच, 10वीं सीड अमेरिका के जॉन इस्नर, 13वीं वरीय फ्रांस के जो विलफ्रेड सोंगा और 20वीं सीड यूक्रेन के एलेक्साद डोल्गोपोलोव ने भी अपने पहले दौर के मैच जीतकर दूसरे दौर में जगह बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्डिच ने कनाडा के पीटर पोलंस्की को 6-3, 6-4, 6-4 से हराया। वहीं, इस्नर ने फ्रांस के पियरे ह्यूज हर्बट को 7-6, 7-6, 7-5 से जबकि फ्रांस के सोंगा ने हमवतन एडवर्ड रोजर वैसेलीन को 7-6, 7-5, 6-2 से दूसरे दौर में जगह बनाई। यूक्रेनी खिलाड़ी डोल्गोपोलोव ने स्पेन के एलबर्ट रामोस को 7-6, 6-4, 6-1 से मात दी।


सानिया और कारा को पांचवीं सीड
भारत की सानिया मिर्जा और जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक को फ्रेंच ओपन महिला युगल मुकाबलों में पांचवीं सीड मिली है।

पहले दौर में सानिया और कारा ब्लैक की जोड़ी का मुकाबला डेनिएला हंतुचोवा और सहर पीर की जोड़ी से होगा।

वहीं, पुरुष युगल मुकाबलों में भारत के रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के एहसाम उल हक कुरैशी की जोड़ी को छठवीं सीड मिली है। बोपन्ना और कुरैशी आगाज मैच में इवो कारलोविच और स्टीफन रोबर्ट से भिड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed