{"_id":"9cfa5db745ac8fe9146c2acc0b577b11","slug":"serena-williams-won-australia-open-2015-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेरेना बनी ऑस्ट्रेलिया ओपन 2015 की 'क्वीन'","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सेरेना बनी ऑस्ट्रेलिया ओपन 2015 की 'क्वीन'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 01 Feb 2015 09:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल मैच में सेरेना विलियम्स ने मारिया शारापोवा को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया है। इस जीत के साथ ही सेरेना ने ऑस्ट्रेलिया ओपन को लगातार छठी बार अपने नाम किया। इसके अलावा यह सेरेना का 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब है।
विज्ञापन
शनिवार को टेनिस जगत के दो बेहतरीन खिलाड़ियों के बीच मैच देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया ओपन के महिला सिंगल्स फाइनल में सेरेना पूरे मैच में मारिया शारापोवा पर हावी रही। हांलाकि कुछ मौको पर शारापोवा ने भी वापसी की।
विज्ञापन
लेकिन सेरेना के खेल से ऐसा लग रहा था मानो वह पहले ही जीतने का मन बनाकर आई हो। उन्होंने तीन में से सीधे दो सेटो में शारापोवा को 6-3 और 7-6 से मात दी।
खिताब जीतने के बाद सेरेना ने खिताबी ट्रॉफी के साथ प्रशंसकों का अभिवादन भी किया।
मैच शुरू होने से पहले ही सेरेना का पलड़ा शारापोवा पर भारी ही लग रहा था। दोनों के बीच अब तक कुल 18 मुकाबले हुए है। जिनमें से 16 मुकाबलों में सेरेना ही जीती है।
विज्ञापन
शारापोवा को महज दो मैचों में ही जीत नसीब हुई है। शारापोवा ने सेरेना के खिलाफ अपनी आखिरी जीत दस साल पहले 2004 में दर्ज की थी।