{"_id":"67502a3de4a8229dc932fcda4f13afe5","slug":"serena-williams-win-french-open-2015-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेंच ओपन में बाजी मारकर सेरेना ने जीता 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
फ्रेंच ओपन में बाजी मारकर सेरेना ने जीता 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 07 Jun 2015 10:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेनिस जगत की महान खिलाड़ियों में शुमार सेरेना विलियम्स ने शनिवार को अपना तीसरा फ्रेंच ओपन और कुल 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
इस अमेरिकी दिग्गज ने महिला सिंगल्स के फाइनल में चेक गणराज्य की नई सनसनी लूसी सफारोवा को कड़े मुकाबले में 6-3, 6-7, 6-2 से मात देकर सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत की।
विज्ञापन
ओपन युग में सेरेना से ज्यादा खिताब स्टेफी ग्राफ ने जीते हैं, जिन्होंने 22 ग्रैंड स्लैम खिताबों पर कब्जा जमाया है। 33 वर्षीय सेरेना के पास हालांकि दो सेट में ही यह मुकाबला जीतने का मौका था जब उन्होंने पहला सेट 6-3 से जीतने के बाद दूसरे में 4-1 की बढ़त बना ली थी।
विज्ञापन
मगर यहां से सेरेना के कुछ खराब शॉट और सफारोवा की बेहतरीन वापसी ने मुकाबले को निर्णायक सेट में धकेल दिया। तीसरे सेट की शुरुआत में ही सफारोवा ने 2-0 की बढ़त बना ली।
लेकिन इसके बाद सेरेना ने कोई रियायत न बरतते हुए लगातार छह गेम जीतकर खिताब अपनी झोली में डाल लिया। इसके साथ ही इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत चुकीं सेरेना साल में चारों ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की राह पर आगे बढ़ गईं हैं।
यह कारनामा उनसे पहले सिर्फ तीन महिला खिलाड़ी ही कर पाई हैं। आखिरी बार 1988 में स्टेफी ग्राफ ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
इस बीच क्रोएशिया के इवान डोडिग और ब्राजील के मार्सेलो मेलो ने अमेरिकी ब्रायन बंधुओं बाब और माइक को 6-7, 7-6, 7-5 से हराकर पुरुष युगल खिताब जीत लिया।