{"_id":"60d86b74aab59809be42dace","slug":"serena-williams-to-skip-tokyo-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tokyo Olympics: सेरेना विलियम्स टोक्यो ओलंपिक में नहीं खेलेंगी","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Tokyo Olympics: सेरेना विलियम्स टोक्यो ओलंपिक में नहीं खेलेंगी
Sun, 27 Jun 2021 05:43 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 27 Jun 2021 05:43 PM IST
सार
विंवलडन से ठीक एक दिन पहले 39 साल की इस स्टार खिलाड़ी ने कहा कि वह टोक्यो ओलंपिक में नहीं खेलेंगी। राफेल नडाल और डोमिनिक थिएम जैसे अन्य शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों ने भी कहा है कि वे जापान नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स टोक्यो ओलंपिक में नहीं खेलेंगी। रविवार को उन्होंने इस बात की जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने इसका कोई कारण नहीं बताया। 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना ने कहा कि वह टोक्यो ओलंपिक के लिए अमेरिकी टीम में नहीं हैं। विंवलडन से ठीक एक दिन पहले 39 साल की इस स्टार खिलाड़ी ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'हां, मैं वास्तव में ओलंपिक की सूची में नहीं हूं। ऐसा नहीं है कि मुझे इस बारे में पता नहीं हैं। अगर यह सही है तो मुझे वहां नहीं होना चाहिए।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'ओलंपिक को लेकर मेरे इस फैसले के पीछे कई कारण हैं। मैं वास्तव में वहां नहीं जाना चाहती। माफी चाहूंगी।' बता दें कि 23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत होगी। राफेल नडाल और डोमिनिक थिएम जैसे अन्य शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों ने भी कहा है कि वे जापान नहीं जाएंगे। रोजर फेडरर ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह टोक्यो खेलों में भाग लेंगे या नहीं। उन्होंने कहा यह इस पर निर्भर करेगा कि विंबलडन में चीजें कैसी रहती हैं।
विज्ञापन