{"_id":"5cd84a97bdec220756711b5e","slug":"serena-williams-looking-to-turn-the-clock-back-in-italian-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले हफ्ते इटालियन ओपन से वापसी करेंगी सेरेना","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
अगले हफ्ते इटालियन ओपन से वापसी करेंगी सेरेना
Sun, 12 May 2019 10:02 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 12 May 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
Serena Williams
फ्रेंच ओपन की तैयारियों के मद्देनजर दिग्गज अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स अगले हफ्ते शुरू होने वाले इटालियन ओपन से कोर्ट पर वापसी करेंगी। दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी 37 वर्षीय सेरेना अप्रैल में घुटने में चोट के चलते मियामी ओपन से हट गई थी।
विज्ञापन
यह उनका इस सत्र का चौथा और चोट के बाद पहला टूर्नामेंट होगा। सेरेना ने इस सत्र में सिर्फ सात मैच ही पूरे खेले हैं। सेरेना चार बार इटालियन ओपन का खिताब जीत चुकी है। टूर्नामेंट के लिए नाओमी ओसाका को शीर्ष वरीयता, जबकि पेत्रा क्वितोवा को दूसरी वरीयता दी गई।
विज्ञापन