फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   serena and novak win their first matches in australia open

ऑस्ट्रेलिया ओपन: सेरेना और जोकोविच की विजयी शुरुआत

Tue, 19 Jan 2016 01:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 19 Jan 2016 01:28 PM IST
विज्ञापन
serena and novak win their first matches in australia open

मेलबर्न में मौजूदा चैंपियन सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और अमेरिका की महिला खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में जीत से शुरुआत की है।

विज्ञापन


विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त जोकोविच ने पुरुषों की एकल स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में दक्षिण कोरिया के चुंग हियोन को  6-3, 6-2, 6-4 से पराजित किया।
विज्ञापन


जबकि मौजूदा चैंपियन सेरेना ने महिलाओं की एकल स्पर्धा के पहले दौर में 34वीं रैंक की कैमिला जियोर्जी को 6-4,7-5 से मात दी।

अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में हार के बाद सेरेना ने घुटने में दर्द के कारण इस महीने होपमैन कप से नाम वापस ले लिया था।

एक अन्य मुकाबले में पोलैंड की एगनिस्का रद्वांस्का ने अमेरिका की क्रिस्टिना मैक्हेल को 6-3, 6-2 से पराजित किया। जापान के केई निशिकोरी ने जर्मनी के गैर वरीय फिलिप कोश्रेयबर को 6-3, 6-3, 6-3 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार की विंबलडन चैंपियन पेत्रा क्वीतोवा ने पहले दौर में थाईलैंड की क्वालीफायर लुकसिका कुमखुम को 6-3, 6-1 से शिकस्त दी।

विश्व की पूर्व नंबर वन कैरोलीन वोजनियास्की को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें कजाकिस्तान की यूलिया पुतिनतसेवा ने  1-6, 7-6 (3), 6-4 से हराया।


इसके अलावा 12वीं, वरीयता प्राप्त मारिन सिलिच, 14वीं वरीयता प्राप्त जाइल्स सिमोन, 15वीं वरीयता प्राप्त डेविड गॉफिन, 19वीं वरीयता प्राप्त डोमिनिक थिएम और 26वीं वरीयता प्राप्त गुइलेरमो गार्सिया लोपेज भी अगले दौर में पहुंचने में सफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed