फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Sania Mirza wins first title of 2021 season in Ostrava

Ostrava open 2021: सानिया मिर्जा ने जीता साल का पहला खिताब, झांग के साथ मिलकर अमेरिका-न्यूजीलैंड की जोड़ी को हराया

Sun, 26 Sep 2021 06:06 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओस्ट्रावा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओस्ट्रावा Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 26 Sep 2021 06:06 PM IST
सार

सानिया ने खिताबी मुकाबले में अपनी जोड़ीदार चीन की शुआई झांग के साथ मिलकर अमेरिका की क्रिस्टियन और न्यूजीलैंड की रोटलिफ की तीसरी वरीय जोड़ी को एक घंटे चार मिनट तक चले मुकाबले में 6-3, 6-2 से हरा दिया।

विज्ञापन
Sania Mirza wins first title of 2021 season in Ostrava
सानिया मिर्जा-शुआई झांग - फोटो : social media

विस्तार

भारत की अनुभवी महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने रविवार को साल (2021 सीजन) का पहला खिताब अपने नाम किया। उन्होंने ओस्ट्रावा ओपन के फाइनल में अपनी जोड़ीदार चीन की शुआई झांग के साथ मिलकर अमेरिका की क्रिस्टियन और न्यूजीलैंड की रोटलिफ की तीसरी वरीय जोड़ी को हरा दिया। एक घंटे चार मिनट तक चले खिताबी मुकाबले में भारतीय-चीनी जोड़ी ने अमेरिका-न्यूजीलैंड की जोड़ी पर 6-3, 6-2 से जीत दर्ज की।

विज्ञापन


जापानी जोड़ी को हराकार फाइनल में किया था प्रवेश
बता दें कि शनिवार को सानिया और झांग ने सेमीफाइनल में माकोटो नोनोमिया और एरि होजुमी की जापान की चौथी वरीय जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2 7-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। सानिया सीजन में दूसरी बार फाइनल में खेल रही थीं। इससे पहले उन्होंने पिछले महीने अमेरिका में क्रिस्टिना मशाले के साथ मिलकर डब्ल्यूटीए 250 क्लीवलैंड टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी जहां इस जोड़ी को शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


सानिया करियर में कुल छह ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं
बता दें कि सानिया करियर में कुल छह ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं। सानिया ने महिला डबल्स में 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2015 में विम्बलडन और यूएस ओपन का खिताब जीता था। वहीं, मिक्स्ड डबल्स में वे 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 में फ्रेंच ओपन और 2014 में यूएस ओपन जीत चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed