फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Sania Mirza wins Fed Cup Heart Award, donates prize money to CM Relief Fund

सानिया मिर्जा ने यह बड़ा पुरस्कार जीतकर रचा इतिहास, इनामी राशि राहत कोष में दी

Tue, 12 May 2020 07:01 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 12 May 2020 07:01 AM IST
विज्ञापन
Sania Mirza wins Fed Cup Heart Award, donates prize money to CM Relief Fund
सानिया मिर्जा

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा सोमवार को फेड कप हार्ट पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं जिन्हें यह पुरस्कार मां बनने के बाद कोर्ट पर सफल वापसी के लिए मिला है। उन्होंने इस जीत से मिला पैसा तेलंगाना सीएम रिलीफ फंड में देने का फैसला किया। इसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया पर भी कर दी।

विज्ञापन


सानिया को एशिया ओसियाना क्षेत्र के लिए अवॉर्ड दिया गया। उन्हें कुल 16985 में से 10 हजार से अधिक वोट मिले। फेड कप हार्ट पुरस्कार के विजेता का चयन प्रशंसकों के वोट के आधार पर होता है। इस अवॉर्ड के लिए वोटिंग एक मई से शुरू हुई।
विज्ञापन


सानिया को कुल वोट के 60 प्रतिशत मिले, उन्होंने अखिल भारतीय टेनिस संघ द्वारा जारी बयान में कहा, ‘फेड कप हार्ट पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय बनना गर्व की बात है। मैं पूरे देश और अपने प्रशंसकों को यह पुरस्कार समर्पित करती हूं। भविष्य में देश के लिए और उपलब्धियां हासिल करने की कोशिश करूंगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन


सानिया ने चार साल बाद फेड कप में वापसी की और इतिहास में पहली बार भारत ने प्लेऑफ में जगह बनाई। अपने बेटे इजहान को अक्टूबर 2018 में जन्म देने के बाद सानिया इस साल जनवरी में कोर्ट पर लौटीं और नादिया किचेनोक के साथ होबार्ट इंटरनेशनल खिताब जीता। हर वर्ग में पुरस्कार विजेता को दो हजार डॉलर मिलते हैं। सानिया ने यह रकम तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed