फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Sania Mirza in race for Rajiv Gandhi Khel Ratna award

'टेनिस सनसनी' सानिया मिर्जा भी खेल रत्न बनने की कतार में

Sat, 01 Aug 2015 05:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 01 Aug 2015 05:21 PM IST
विज्ञापन
Sania Mirza in race for Rajiv Gandhi Khel Ratna award

सफलताओं से भरा यह साल सानिया मिर्जा के लिए एक बार फिर यादगार साबित होने जा रहा है। देश की टेनिस सनसनी सानिया का नाम देश का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए नामित किया गया है।

विज्ञापन


सानिया ने पिछले कुछ समय से बेहद शानदार प्रदर्शन किया है और जीत के कई रिकॉर्ड बनाए हैं। इस साल वह युगल रैंकिंग में दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी बनी। साथ ही उन्होंने पिछले महीने विंबल्डन में महिलाओं का युगल खिताब जीता था। उन्होंने पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम में महिला का युगल खिताब जीता। महिला युगल में वह मार्टिना हिंगिस के साथ जोड़ी बनाकर कोर्ट में उतरती हैं।
विज्ञापन


भारत की सबसे सफलतम महिला टेनिस खिलाड़ी ने इस साल लाजवाब खेल दिखाया है। सिर्फ विंबल्डन में ही नहीं सानिया ने एशियाई खेलों में भी शानदार खेल दिखाया है।

सानिया ने 2014 में इंचियोन एशियाई खेलों में साकेत मायेनी के साथ मिश्रित युगल का स्वर्ण पदक जीता, जबकि प्रार्थना थोमबारे के साथ कांस्य पदक जीता। पिछले साल सानिया ने ब्रूनो सोअर्स के साथ यूएस ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

सानिया का नाम भेजने में चूक गया था टेनिस संघ

Sania Mirza in race for Rajiv Gandhi Khel Ratna award

मीडिया में आई खबरों के अनुसार, खेल मंत्रालय ने सानिया मिर्जा का नाम राजीव गांधी खेल रत्न के लिए नामित किया है। पुरस्कार का चयन अवार्ड कमिटी बाद में करेगी। खेल मंत्रालय ने शनिवार को पुष्टि की कि विंबलडन युगल चैंपियन सानिया मिर्जा के नाम की सिफारिश राजीव गांधी खेल रत्न के लिए की गई है। साथ ही मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया कि इस पर अंतिम फैसला पुरस्कार समिति ही करेगी।

खेल सचिव अजित शरण ने कहा कि खेल मंत्रालय की ओर से सर्बानंद सोनोवाल ने खेलों में उपलब्धि के लिए इस टेनिस स्टार के नाम की सिफारिश सर्वोच्च खेल सम्मान के लिए की है। शरण ने कहा, "हमें एआईटीए की ओर से देर में सिफारिश मिली थी लेकिन मंत्री ने इसे स्वीकार किया और पुरस्कार समिति को इसकी सिफरिश की। लेकिन सम्मान देने का अंतिम फैसला पुरस्कार समिति ही करेगी।"

खेल मंत्रालय ने यह कदम अखिल भारतीय टेनिस संघ के सानिया का नाम प्रस्तावित करने से चूकने के दो महीने बाद उठाया है। पुरस्कार के लिए नाम भेजने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल या अप्रैल महीने की अंतिम वर्किंग डे थी। लेकिन खेल मंत्रालय ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार योजना के नियम 5.3 के तहत भेजा है।

इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की दौड़ में मिश्रित युगल में तीन ग्रैंड स्लैम जीत चुकी सानिया को संभवत: स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल, एथलीट टिंटू लुका, हॉकी के भारतीय कप्तान सरदार सिंह, तीरंदाज अभिषेक वर्मा और चक्का फेंक खिलाड़ी विकास गौड़ा से टक्कर मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed