{"_id":"5e1fee478ebc3e4afa1d1dbd","slug":"sania-mirza-enters-into-semifinals-of-hobart-international-women-doubles","type":"story","status":"publish","title_hn":"सानिया मिर्जा का धमाकेदार खेल जारी, जोड़ीदार के साथ होबार्ट इंटरनेशनल के सेमीफाइनल में एंट्री","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सानिया मिर्जा का धमाकेदार खेल जारी, जोड़ीदार के साथ होबार्ट इंटरनेशनल के सेमीफाइनल में एंट्री
Thu, 16 Jan 2020 10:31 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 16 Jan 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
सानिया मिर्जा
- फोटो : ट्विटर
मां बनने के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहीं सानिया मिर्जा होबार्ट इंटनेशनल के महिला युगल सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकीं हैं। अपनी यूक्रेन की जोड़ीदार नादिया किचेनोक के साथ सानिया ने क्वॉर्टर फाइनल में मैकहाले और वानिया किंग की अमेरिकी जोड़ी को 6-2, 4-6, 10-4 से हराया।
विज्ञापन
इस जोड़ी ने अपना पहला सेट आसानी से 6-2 से जीता, लेकिन फिर अमेरिकी महिला जोड़ी ने वापसी करते हुए 6-4 से अगला सेट अपने नाम किया। सानिया-नादिया ने फिर वापसी की और जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
The return run continues for @MirzaSania as she and Nadiia Kichenok are through to the @hobarttennis doubles semifinals.
विज्ञापन विज्ञापन
They defeat McHale/King 6-2, 4-6, 10-4 pic.twitter.com/zXkhenBmbJ— WTA (@WTA) January 16, 2020
सानिया इस टूर्नामेंट से करीब दो साल बाद कोर्ट पर लौटीं हैं। हैदराबाद की इस टेनिस सनसनी ने अक्टूबर 2017 में आखिरी टूर्नामेंट खेला था। युगल में पूर्व नंबर-1 और छह बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सानिया ने 2013 में एकल टेनिस खेलना छोड़ दिया था।