{"_id":"5e2148718ebc3e8d4063a285","slug":"sania-mirza-and-nadiia-kichenok-advance-to-the-hobart-international-doubles-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"होबार्ट इंटरनेशनल: सानिया मिर्जा और नादिया किचेनोक की जोड़ी डबल्स के फाइनल में","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
होबार्ट इंटरनेशनल: सानिया मिर्जा और नादिया किचेनोक की जोड़ी डबल्स के फाइनल में
Fri, 17 Jan 2020 11:09 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
Sania Mirza and Nadiia Kichenok
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा यूक्रेन की नादिया किचेनोक के साथ होबार्ट इंटरनेशनल महिला युगल फाइनल में पहुंच गई। सानिया और किचेनोक ने स्लोवेनिया की तमारा जिदांसेक और चेक गणराज्य की मारि बूजकोवा को एक घंटे 24 मिनट तक चले सेमीफाइनल में 7-6, 6-2 से मात दी।
विज्ञापन
सानिया और किचेनोक की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की शुआइ पेंग और शुआइ झांग से खेलेगी। चीनी जोड़ी को वाकओवर मिला जब बेल्जियम की कर्स्टन फ्लिपकेंस और एलिसन वान ने चोट के कारण सेमीफाइनल मुकाबला छोड़ दिया।
विज्ञापन
सानिया और उनकी जोड़ीदार को पहले सेट में काफी संघर्ष करना पड़ा लेकिन दूइसरा सेट आसान रहा। पहले सेट में मुकाबला बराबरी का था और स्कोर 6 . 6 रहने पर टाइब्रेकर तक खिंचा। टाइब्रेकर में सानिया और किचेनोक ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
दूसरे सेट में सानिया और किचेनोक ने विरोधी की सर्विस तीन बार तोड़कर आसानी से जीत दर्ज की। उन दोनों ने 11 में से चार ब्रेक प्वाइंट भुनाए जबकि विरोधी टीम पांच में से दो ही तब्दील कर सकी।
सानिया मां बनने के बाद दो साल टेनिस से दूर थीं। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से निकाह करने वाली सानिया ने 2018 में इजहान को जन्म दिया। उन्होंने अक्तूबर 2017 में आखिरी टूर्नामेंट खेला था। भारतीय टेनिस को नई बुलंदियों तक ले जाने वाली सानिया युगल में नंबर एक रह चुकी है और छह बार की ग्रैंडस्लैम विजेता है । उन्होंने 2013 में एकल टेनिस खेलना छोड़ दिया था। वह 2007 में डब्ल्यूटीए एकल रैंकिंग में 27वें स्थान तक पहुंची थी। अपने करियर में वह लगातार कलाई और घुटने की चोट से जूझती रही हैं।