{"_id":"5fcae28f781e2b740162b6dca4d01261","slug":"sania-mirza-and-martina-hingis-playing-good-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने जीता 25वां मैच, फिर फाइनल में","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने जीता 25वां मैच, फिर फाइनल में
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 08 Jan 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस के फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन
इंडो-स्विस जोड़ी ने स्लोवाक की आंद्रियजा क्लेपेक और रूस की एला कुद्रयेत्सोवा को 6-3, 7-5 से हराया। फाइनल में सानिया और हिंगिस का मुकाबला स्पेन की एनाबेल मेडिना गैरीगुइस और अरांशा पारा सांतोंजा और जर्मनी की वाइल्डकार्ड जोड़ी एंजेलिक केरबर और आंद्रिया पेटकोविक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।
विज्ञापन
सानिया और हिंगिस की जोड़ी इस समय दुनिया में नंबर एक है। सानिया-हिंगिस ने पहले सेट में आसानी से जीत हासिल कर ली, हालांकि दूसरे सेट में उन्हें थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी की यह एक साथ 25वीं जीत है। इससे पहले 2012 में इटली की सारा ईरानी और रोबर्टा विंसी ने लगातार 25 मैच जीते थे।
सारा और रोबर्टा ने बार्सिलोना, मैड्रिड, रोम, फ्रेंच ओपन और हर्टोगेनबोश में खिताब जीते थे। विंबलडन में हार के साथ उनकी जीत का सिलसिला टूटा था।
इससे पहले गिगी फर्नांडीज और नताशा ज्वेरेवा की जोड़ी ने 1994 में लगातार 25 से ज्यादा मैच लगातार जीते थे। गिगी और नताशा तब 28 मैच जीतने में सफल रहीं थीं।