फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Sania-Martina lose in Stuttgart Open final

खिताब से भटकी सानिया-हिंगिस की जोड़ी, इस बार फाइनल में हारी

Tue, 26 Apr 2016 02:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Apr 2016 02:51 PM IST
विज्ञापन
Sania-Martina lose in Stuttgart Open final

भारतीय महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी स्विट्जरलैंड की जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस की जोड़ी स्टटगार्ट ओपन टेनिस टूर्नामेंट में युगल खिताब जीतने से चूक गई है।

विज्ञापन


स्टटगार्ट (जर्मनी) में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में सानिया और हिंगिस को पहला सेट जीतने के बावजूद हार झेलनी पड़ी। खिताबी मुकाबले में टॉप सीड सानिया और हिंगिस को फ्रांस की दूसरी सीड कारोलाइन गार्सिया और क्रिस्टीना म्लाडेनोविक के खिलाफ एक घंटा और 21 मिनट तक चले मैच में 6-2, 1-6, 6-10 से मुकाबला गंवाने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन


फरवरी से ही सानिया और मार्टिना की जोड़ी की नजर अपने 14वें खिताब पर थी, लेकिन यह जोड़ी खिताबी जीत की बाधा नहीं तोड़ सकी। पराजित जोड़ी ने खेल की शुरुआत जीत के साथ की थी लेकिन दोनों अपने शानदार खेल के लय को बरकरार नहीं रख सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडो-स्विस जोड़ी का प्रदर्शन पिछले दिनों अच्छा नहीं रहा है। यह जोड़ी मियामी मास्टर्स् के दूसरे दौर में और इंडियन वेल्स के पहले दौर में ही हार गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed