विंबलडन: सानिया-हिंगिस ने जीत लिया खिताब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने शनिवार को रूस की इलेना वेसनीना और कैटरीना मकारोवा की रूसी जोड़ी को दो घंटे 25 मिनट चले कड़े मुकाबले में 5-7, 7-6, 7-5 से हराकर विंबलडन महिला युगल का खिताब जीत लिया। सानिया का महिला युगल में यह पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है।
इससे पहले सानिया मिक्सड डबल्स में 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2012 में फ्रेंच ओपन हमवतन महेश भूपति के साथ मिलकर जीत चुकी है इसके अलावा उन्होंने पिछले साल यूएस ओपन में मिक्सड डबल्स का खिताब ब्राजील के ब्रूनो सुआरेस के साथ मिलकर जीता था।
इलेना वेसनीना और कैटरीना मकारोवा की रूसी जोड़ी को हराया
महिला युगल में इससे पहले सानिया 2011 में रूसी जोड़ीदार इलेना वेसनीना के साथ फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंची थी लेकिन उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा था।
तब चेक गणराज्य की जोड़ी आंद्रिया हलाकोव और लूसी हराडेक ने उन्हें फाइनल में हरा दिया था। शनिवार को सानिया ने स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ विंबलडन महिला युगल जीतकर अपना स्वप्न पूरा कर लिया।
सानिया की ग्रैंड स्लैम सफलता
मिक्सड डबल्स
2009 : ऑस्ट्रेलियन ओपन
2012 : फ्रेंच ओपन
2014 : यूएस ओपन
महिला युगल
2015 : विम्बलडन