फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Russian tennis star Daniil Medvedev beats Reilly Opelka in National Bank Open final in Toronto

नेशनल बैंक ओपन: दानिल मेदवेदेव ने जीता खिताब, फाइनल में राइली ओपेल्का को दी शिकस्त

Mon, 16 Aug 2021 09:40 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 16 Aug 2021 09:40 AM IST
सार

रूस के स्टार टेनिस खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव ने नेशनल ओपन बैंक का फाइनल जीत लिया है। टोरंट में खेले गए खिताबी मुकाबले में उन्होंने अमेरिका के राइली ओपेल्का को सीधे सेटों में शिकस्त दी। 

विज्ञापन
Russian tennis star Daniil Medvedev beats Reilly Opelka in National Bank Open final in Toronto
नेशनल बैंक ओपन ट्रॉफी के साथ दानिल मेदवेदेव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व के दूसरे वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी रूस के दानिल मेदवेदेव ने नेशनल बैंक ओपन का खिताब जीत लिया। रविवार (15 अगस्त) को टोरंटो में खेले गए फाइनल में उन्होंने अमेरिकी क्वालीफायर राइली ओपेल्का को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हरा दिया। मेदवेदेव ने इस टेनिस टूर्नामेंट का तीसरा खिताब जीतने में सफल रही। वहीं साल 2021 में यह उनकी 12वीं जीत है। 

विज्ञापन


25 वर्षीय दानिल मेदवेदेव दुनिया के दूसरे नंबर के टेनिस खिलाड़ी हैं। इस साल नेशनल बैंक ओपन का खिताब जीतने से पहले वह माल्लोर्का और मार्सिल खिताब भी जीत चुके हैं। कुल मिलाकर यह उनका चौथा एटीपी मास्टर्स खिताब है। 
विज्ञापन


खिताब जीतने के बाद मेदवेदेव ने कहा, मैं एक समय में इसका सपना नहीं देख सकता था, नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल के साथ खेलना यह एक अनूठी उपलब्धि है। अब मैं पांच फाइनल में से चार जीत चुका हूं जिसे अच्छा स्कोर कहा जाएगा, मैं बहुत खुश हूं, मैं अधिक उपलब्धि हासिल करना चाहता हूं, वास्तव में मैं बहुत खुश हूं क्योंकि मैंने यह उपलब्धि कनाडा में हासिल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के बाद ओपेल्का ने कहा, मेदवेदेव ने कोई गलती नहीं की, एक बार मेरे पास मौका था, लेकिन मैं नहीं समझता उससे कुछ ज्यादा बदलाव होता, मैंने कुछ बड़े शॉट्स लगाए और इस दौरान मेदवेदेव ने भी जवाबी हमला किया, उनको हराना काफी मुश्किल है। 6 फिट 11 इंच लंबे ओपेल्का का यह पहला एटीपी मास्टर्स 1000 फाइनल था। मौजदा समय में पुरुष टेनिस रैंकिंग में वह 32वें नंबर पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed