फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   rohan bopanna becomes indias number one doubles tennis player

रोहन बोपन्ना फिर से देश के नंबर एक युगल खिलाड़ी बनें, ताजा विश्व रैंकिंग में हुआ फायदा

Tue, 23 Jul 2019 08:15 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 23 Jul 2019 08:15 AM IST
विज्ञापन
rohan bopanna becomes indias number one doubles tennis player
रोहन बोपन्ना - फोटो : social Media

रोहन बोपन्ना एटीपी की जारी ताजा विश्व रैंकिंग में तीन स्थान के फायदे से 43वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही वह फिर से देश के नंबर एक युगल खिलाड़ी बन गए। दिविज शरण तीन पायदान नीचे 46वें स्थान पर खिसक गए हैं। दिग्गज लिएंडर पेस भी तीन स्थान ऊपर 72वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पूरव राजा (दो स्थान नीचे 84वें) और जीवन नेदुचेझियन (पांच स्थान नीचे 86वें) शीर्ष 100 में शामिल अन्य भारतीय खिलाड़ी हैं। प्रजनेश गुणेश्वरन (88वें) एकल में शीर्ष 100 में शामिल अकेले भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्हें एक पायदान का फायदा हुआ है लेकिन रामकुमार रामनाथन लगातार लचर प्रदर्शन के कारण 51 पायदान नीचे 185वें स्थान पर खिसक गए हैं। महिलाओं की डब्ल्यूटीए एकल रैंकिंग में अंकिता रैना अब भी भारतीयों में शीर्ष पर है लेकिन ओवरऑल रैंकिंग में वह 19 पायदान नीचे 191वें स्थान पर फिसल गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed