{"_id":"62958bfbac956e1cbf13fd47","slug":"rohan-bopanna-and-matwe-middelkoop-reaches-in-french-open-2022-semifinal-bopanna-in-his-first-grand-slam-semifinal-in-seven-years","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"French Open 2022: रोहन बोपन्ना और माटवे मिडिलकूप की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची, बोपन्ना ने 2015 के बाद पहली बार किया यह काम","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
French Open 2022: रोहन बोपन्ना और माटवे मिडिलकूप की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची, बोपन्ना ने 2015 के बाद पहली बार किया यह काम
Tue, 31 May 2022 09:01 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 31 May 2022 09:01 AM IST
सार
भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना और उनके हालैंड के जोड़ीदार माटवे मिडिलकूप ने इससे पहले विंबलडन ओपन में खिताब जीतने वाली जोड़ी को हराया था। बोपन्ना 2015 के बाद पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।
विज्ञापन
रोहन बोपन्ना और मिडिलकूप
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना 42 साल की उम्र में पहली बार रोलैंड गैरोस सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने साथी माटवे मिडिलकूप के साथ मिलकर ब्रिटेन के लॉयन ग्लैसपूल और फिनलैंड के हैरी हेलिओवारा की जोड़ी को 4-6, 6-4, 7-6 से मात दी। बोपन्ना 2015 के बाद पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। इस टूर्नामेंट में उनका सफर शानदार रहा है। बोपन्ना और माटवे की जोड़ी ने इसी टूर्नामेंट में विंबलडन ओपन में चैंपिनय बनने वाली जोड़ी को हराकर सनसनी मचा दी थी।
दो घंटे चार मिनट तक चले इस मैच में 16वीं सीड बोपन्ना और मिडिलकूप ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए लगातार 10 प्वाइंट जीते और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। इस मैच के पहले सेट में बोपन्ना-मिडिलकूप की जोड़ी 0-3 के अंतर से पिछड़ गई थी, लेकिन अंत में इन दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
2017 में गैबरिएला के साथ फ्रेंच ओपन में मिक्सड डबल्स की खिताब अपने नाम करने वाले बोपन्ना तीसरे सेट में हुए टाई ब्रेकर में बेहतरीन लय में दिखे और विपक्षी जोड़ी के पास कोई जवाब नहीं था। अंत में भारत और हॉलैंड के खिलाड़ी की इस जोड़ी ने सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया।

पहली बारे ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में
रोहन बोपन्ना पिछले सात सालों में पहली बार पुरुष युगल ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं, जबकि मिडिलकूप के साथ वो पहली बार किसी भी ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। क्वार्टर फाइनल मैच में मिडिलकूप ने कुछ जबरदस्त फोरहैंड शॉट लगाए, जबकि बोपन्ना ने आसानी से विनर्स अपने नाम किए। बोपन्ना इससे पहले 2015 में विम्बलडन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। इस टूर्नामेंट में उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मेरगेआ थे। सेमीफाइनल में बोपन्ना-मिडिलकूप की जोड़ी का सामना मार्सेलो अरेवलो और जेन-जूलिन रोजर की जोड़ी से होगा।
रोहन बोपन्ना और मिडिलकूप ने इससे पहले बेलग्रेड में एटीपी 250 इवेंट खेला था। इसके बाद इटली ओपन में दोनों साथ आए थे। बोपन्ना इससे पहले मरे के साथ मिलकर मोंटे कार्लो मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं।