{"_id":"5f4366dac1f30b28a924283f","slug":"rohan-bopanna-and-dennis-shapovalov-go-down-fighting-at-western-and-southern-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"Western & Southern Open: पांच महीने बाद कोर्ट पर लौटे बोपन्ना और शापोवालोव पहले दौर में ही बाहर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Western & Southern Open: पांच महीने बाद कोर्ट पर लौटे बोपन्ना और शापोवालोव पहले दौर में ही बाहर
Mon, 24 Aug 2020 12:37 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 24 Aug 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
Rohan Bopanna-Denis Shapovalov
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के कारण पांच महीने बाद कोर्ट पर लौटे भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और कनाडा के उनके साथी डेनिस शापोवालोव को वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन के पुरुष युगल के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बोपन्ना और शापोवालोव को इस टूर्नामेंट के पहले दौर में 2019 में यूएस ओपन के उप विजेता मार्सेल ग्रेनोलर्स और होरासियो जेबालोस से 4-6, 6-7(1) से हार झेलनी पड़ी। बोपन्ना का यह मार्च में क्रोएशिया के खिलाफ डेविस कप मुकाबले के बाद पहला प्रतिस्पर्धी मैच था। वह पिछले साल इंडियन वेल्स मास्टर्स के बाद लगातार शापोवालोव के साथ जोड़ी बना रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘यह काफी करीबी मैच था और ईमानदारी से कहूं तो पांच महीने बाद सीधे टूर्नामेंट में उतरकर हमने जिस तरह का प्रदर्शन किया, उससे मैं संतुष्ट हूं। हम बहुत अच्छी टीम के खिलाफ खेल रहे थे। हम अब अगले कुछ दिन यूएस ओपन की तैयारी करेंगे।’ यूएस ओपन न्यूयार्क में 31 अगस्त से शुरू होगा।
विज्ञापन