{"_id":"683c54c31ea406a2930646b6","slug":"rohan-bopanna-and-adam-pavlasek-pair-knocked-out-from-the-french-open-match-report-and-updates-2025-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"French Open: बोपन्ना और पावलासेक की जोड़ी को प्री क्वार्टर फाइनल में मिली हार, फ्रेंच ओपन में समाप्त हुआ सफर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
French Open: बोपन्ना और पावलासेक की जोड़ी को प्री क्वार्टर फाइनल में मिली हार, फ्रेंच ओपन में समाप्त हुआ सफर
Sun, 01 Jun 2025 06:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 01 Jun 2025 06:55 PM IST
सार
भारत के बोपन्ना और उनके जोड़ीदार पावलासेक ने दूसरी वरीयता प्राप्त हैरी हेलियोवारा और हेनरी पैटन की जोड़ी को अच्छी टक्कर दी, लेकिन वे मुकाबला जीत नहीं सके।
विज्ञापन
रोहन बोपन्ना
- फोटो : PTI
विस्तार
रोहन बोपन्ना और एडम पावलासेक की जोड़ी का सफर वर्ष के दूसरे ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया है। भारत के बोपन्ना और उनके जोड़ीदार पावलासेक ने दूसरी वरीयता प्राप्त हैरी हेलियोवारा और हेनरी पैटन की जोड़ी को अच्छी टक्कर दी, लेकिन वे मुकाबला जीत नहीं सके। भारत और चेक गणराज्य के खिलाड़ी की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी को प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फिनलैंड और ब्रिटेन के खिलाड़ी की जोड़ी ने 6-2, 7-6 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
सर्विस भुनाने में सफल रही बोपन्ना-पावलासेक की जोड़ी
हेलियोवारा और पैटन की जोड़ी शुरुआती सेट में दो बार सर्विस ब्रेक करते हुए 5-1 की बढ़त बनाने में सफल रही। बोपन्ना और पावलासेक इसके बाद अपनी सर्विस को भुनाने में सफल रहे लेकिन प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी की सर्विस को ब्रेक करने में नाकाम रहे। बोपन्ना ने दूसरे सेट में शानदार शुरुआत कर अपनी सर्विस पर एक भी अंक गंवाए बिना पहले गेम को अपने नाम किया।
हेलियोवारा और पैटन की जोड़ी शुरुआती सेट में दो बार सर्विस ब्रेक करते हुए 5-1 की बढ़त बनाने में सफल रही। बोपन्ना और पावलासेक इसके बाद अपनी सर्विस को भुनाने में सफल रहे लेकिन प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी की सर्विस को ब्रेक करने में नाकाम रहे। बोपन्ना ने दूसरे सेट में शानदार शुरुआत कर अपनी सर्विस पर एक भी अंक गंवाए बिना पहले गेम को अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बोपन्ना और पावलासेक की जोड़ी के पास दूसरे सेट में उस समय बढ़त को बड़ा करने का मौका था जब वे 3-2 से आगे थे। पैटन ने छठा गेम को डबल फॉल्ट से शुरू किया फिर एक और अंक गंवाकर 0-30 से पिछड़ गए लेकिन ब्रिटेन के इस खिलाड़ी ने लगातार चार अंक लेकर खतरे को टाल दिया। मैच के दूसरे सेट में कोई भी सर्विस ब्रेक नहीं हुआ जिससे मुकाबला टाई ब्रेकर में खिंच गया। हेलियोवारा की शानदार सर्विस रिटर्न ने दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को जीत दिला दी।
युकी भांबरी को भी अपने अमेरिका के साथी रॉबर्ट गैलोवे के साथ अपना तीसरे दौर का मैच खेलना है। उनका मुकाबला नौवीं वरीयता प्राप्त अमेरिका के क्रिश्चियन हैरिसन और इवान किंग से होगा। जूनियर चैंपियनशिप में भारत के मानस धामने को निराशा मिली। वह अमेरिका के क्वालीफायर रोनित कार्की से 5-7 3-6 से हारकर बाहर हो गए। 17 साल के धामने ने भी क्वालीफायर के तौर पर मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया था। वह मुख्य ड्रॉ में अपनी क्षमता के अनुसार नहीं खेल सके।