{"_id":"5da4b39a8ebc3e93c202cae3","slug":"roger-federer-to-play-at-tokyo-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजर फेडरर टोक्यो ओलंपिक में लेंगे हिस्सा, सपना स्वर्ण पदक जीतने का ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
रोजर फेडरर टोक्यो ओलंपिक में लेंगे हिस्सा, सपना स्वर्ण पदक जीतने का
Mon, 14 Oct 2019 11:12 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
रोजर फेडरर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्विट्जरलैंड के टेनिस दिग्गज रोजर फेडरर ने सोमवार को कहा कि वह अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिक में पुरुष एकल में स्वर्ण पदक जीतने के सपने को साकार करने के इरादे से चुनौती पेश करेंगे। इस खेल के लगभग सभी बड़े खिताबों को अपने नाम कर चुके फेडरर ने ओलंपिक के एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक नहीं जीता है।
विज्ञापन
फेडरर ने एक कार्यक्रम में कहा, 'मैं इस बारे में अपनी टीम से चर्चा कर रहा था कि अगले साल विम्बलडन और यूएस ओपन के बीच मुझे क्या करना चाहिए। फिर मैंने एक बार और ओलंपिक खेलने का फैसला किया।'
विज्ञापन
फेडरर ने 20 ग्रैंडस्लैम के अलावा छह बार एटीपी फाइनल्स का खिताब जीता है लेकिन ओलंपिक के एकल वर्ग में वह कभी शीर्ष पर नहीं रहे। उन्होंने हालांकि स्टैन वावरिंका के साथ मिलकर बीजिंग में युगल वर्ग में स्वर्ण जीता था। लंदन (2012) ओलंपिक के फाइनल में वह एंडी मर्रे से हार गये थे। उन्होंने 2016 में रियो ओलंपिक में भाग नहीं लिया था।
विज्ञापन