फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   roger federer is one step behind to break record win

फेडरर और रिकॉर्ड जीत के बीच अब सिर्फ जोकोविच

Sat, 11 Jul 2015 07:34 PM IST
Updated Sat, 11 Jul 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
roger federer is one step behind to break record win

सात बार के चैंपियन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर रिकॉर्ड आठवें विंबलडन खिताब की दहलीज पर हैं। तैंतीस साल के किंग फेडरर ओपन युग के सबसे उम्रदराज विंबलडन चैंपियन बनने से एक जीत दूर हैं। मगर उनका लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं है क्योंकि मैच के दौरान कोर्ट के उस पार खड़े होंगे दुनिया के नंबर एक नोवाक जोकोविच।

विज्ञापन


पिछले साल यही तो हुआ जोकोविच ने फाइनल में पांच सेटों तक चले कड़े मुकाबले में फेडरर को मात दे दी थी। इस बार फाइनल में पहुंचकर अपने आलोचकों को मुंह बंद करने वाले फेडरर पिछले साल की कसक दूर करने की जी-जान से कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


सेमीफाइनल में ब्रिटेन के एंडी मरे के खिलाफ जीत के दौरान उन्होंने अपने वो पुराने तेवर दिखाए जब 2003 से 2010 के बीच उन्होंने 17 में से 16 बड़े खिताब जीते थे। यह उनका दसवां विंबलडन और 26वां ग्रैंडस्लैम फाइनल है। यदि रविवार को फेडरर विंबलडन जीतने में सफल रहते हैं तो अमेरिका के पीट सम्प्रास के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जोकोविच से 19-20 आगे है फेडरर

roger federer is one step behind to break record win

तीन साल पहले फेडरर ने सतवां विंबलडन खिताब जीतकर उनकी बराबरी की थी। फेडरर और जोकोविच के बीच आपसी मुकाबलों की बात करें तो फेडरर 20-19 से आगे हैं। अगर बात ग्रैंड स्लैम की करें तो मुकाबला 6-6 से बराबरी का है। ग्रैंड स्लैम के फाइनल में दोनों दो बार भिड़े हैं और बाजी 1-1 से बराबर है।

2007 के यूएस ओपन के फाइनल में फेडरर जीते थे तो पिछले साल विंबलडन में जोकोविच ने जीत हासिल की थी। 1974 में ऑस्ट्रेलिया के केन रोसवेल ने 39 साल की उम्र विंबलडन फाइनल में जगह बनाई थी उसके बाद फाइनल में पहुंचने वाले फेडरर सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed