फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Roger Federer Emotional farewell speech put rafael nadal and roger federer in tears

Roger Federer Video: सात मिनट की फेयरवेल स्पीच में रोते रहे फेडरर, जोकोविच और राफेल नडाल भी नहीं रोक पाए आंसू

Sat, 24 Sep 2022 11:11 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 24 Sep 2022 11:11 AM IST
सार

अपनी फेयरवेल स्पीच के दौरान रोजर फेडरर लगातार रोते रहे। इस दौरान उनके दोस्त राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।
 

विज्ञापन
Roger Federer Emotional farewell speech put rafael nadal and roger federer in tears
रोजर फेडरर, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो दशक तक टेनिस की दुनिया में राज करने के बाद रोजर फेडरर ने शुक्रवार को अपना आखिरी टेनिस मैच खेला। यह मैच टेनिस के फैंस के लिए बेहद खास था। लेवर कप में राफेल नडाल और रोजर फेडरर एक टीम के लिए खेल रहे थे, जबकि उनके सामने अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो और जैक सॉक की जोड़ी थी। फेडरर-नडाल को इस मैच में 4-6, 7-6 (2), 11-9 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस हार का अफसोस फेडरर की आंखों में साफ दिख रहा था और वह मैच खत्म होने के बाद रोने लगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन


24 साल तक टेनिस जगत में अपना कमाल दिखाने के बाद हार के साथ इस खेल को अलविदा कहना फेडरर के लिए मुश्किल था, लेकिन उन्होंने नम आंखों के साथ इसे स्वीकार किया। अपने आखिरी मैच के दौरान फेडरर बहुक भावुक दिखे। मैच के बाद उन्होंने सात मिनट की फेयरवेल स्पीच दी और लगातार रोते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नडाल और जोकोविच के भी नहीं रुके आंसू
इस मैच में राफेल नडाल भी फेडरर के साथ जोड़ी बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने फेडरर को जीत के साथ विदा करने की भरपूर कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। अंत में जब भावुक फेडरर बोल रहे थे, तब राफेल नडाल भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। अपने पूरे करियर में फेडरर को चुनौती देने वाले नडाल इस मैच में उनके साथ जोड़ी बनाकर खेल रहे थे। वहीं, इस दौर के तीसरे सबसे महान खिलाड़ी नोवाक जोकोविच भी यह मैच देखने पहुंचे थे। वह भी फेडरर की विदाई पर अपने आंसू नहीं रोक पाए। 



फेडरर ने अपने 24 साल के करियर में 20 ग्रैंडस्लैम जीते, लेकिन घुटने की चोट के चलते वह 2021 विंबलडन के बाद कोई मैच नहीं खेल पाए थे और उनका संन्यास लेना तय माना जा रहा था। 



अपने आखिरी मैच के दिन उन्होंने कहा "कहीं न कहीं हम सब इस पल से गुजरते हैं। यह शानदार दिन था। मैं खुश हूं, दुखी नहीं हूं। यहां होना गर्व की बात है। मैं आखिरी बार अपने जूतों के फीते बांधकर बेहद खुश हूं, यहां सब मेरे लिए कुछ आखिरी बार था। मैं तनाव में नहीं आया। हालांकि, मुझे अहसास था कि कुछ तो होने वाला है, लेकिन मैच शानदार था। नडाल के साथ खेलना और सभी शानदार लोगों और दिग्गजों का यहां होना शानदार था। आप सभी का शुक्रिया।"



फेडरर ने अपनी पत्नी को लेकर कहा "वह मुझे बहुत पहले रोक सकती थी, लेकिन उसने नहीं रोका। उसने मुझे आगे बढ़ने दिया और लगातार खेलने दिया। यह शानदार है। शुक्रिया।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed