फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian Javelin thrower Neeraj Chopra sit out the rest of season reveal reason in social media post

क्या एशियाई खेल से बाहर हुए नीरज चोपड़ा?: सोशल मीडिया पर लिखा- शेष सत्र में नहीं लूंगा हिस्सा; खुद बताई वजह

Sat, 29 Aug 2026 02:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 29 Aug 2026 02:29 PM IST
सार

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता एथलीट नीरज चोपड़ा शेष सत्र से बाहर रहेंगे। नीरज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये इसकी जानकारी दी है। नीरज के बाहर रहने का मतलब है कि वह अगले महीने से होने वाले एशियाई खेल में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

विज्ञापन
Indian Javelin thrower Neeraj Chopra sit out the rest of season reveal reason in social media post
नीरज चोपड़ा - फोटो : IANS

विस्तार

एशियाई खेलों से पहले भारत की पदक उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। भारत से स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने शेष सत्र से हटने का फैसला लिया है। इसका मतलब यह है कि वह अगले महीने होने वाले डायमंड लीग फाइनल्स में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। वहीं, अगले महीने एशियाई खेल भी होने हैं जिसमें नीरज से स्वर्ण पदक लाने की उम्मीद थी। शेष सत्र से हटने का मतलब है कि नीरज एशियाड से भी बाहर हो गए हैं। 
विज्ञापन

ज्यूरिख डायमंड लीग में नहीं लिया था हिस्सा
नीरज ने शुक्रवार को ही डायमंड लीग फाइनल्स के लिए क्वालिफाई किया था, लेकिन अब उन्होंने बताया है कि वह शेष सत्र का हिस्सा नहीं होंगे। नीरज ने हाल ही में डायमंड लीग के ज्यूरिख चरण में भी हिस्सा नहीं लिया था। इसके बावजूद वह फाइनल्स के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहे थे। नीरज के नाम के आगे 'Q' दर्ज हो गया था, लेकिन इसके अगले ही दिन उन्होंने पूरे सीजन से बाहर होने की घोषणा कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Indian Javelin thrower Neeraj Chopra sit out the rest of season reveal reason in social media post
नीरज चोपड़ा - फोटो : IANS
लुसाने में किया था सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
नीरज ने इस सीजन डायमंड लीग के दोहा और लुसाने चरणों में खेलते हुए कुल 12 अंक हासिल किए थे। डायमंड लीग का इस साल का फाइनल मुकाबला चार और पांच सितंबर को ब्रुसेल्स में खेला जाना है। हाल ही में लुसाने में हुए डायमंड लीग में नीरज 88.05 मीटर के सीजन बेस्ट थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे और वे मात्र नौ सेंटीमीटर के अंतर से शीर्ष स्थान से चूक गए थे। वह हालांकि, खिताब अपने नाम नहीं कर सके थे। नीरज की आखिरी खिताबी जीत जुलाई 2025 में बंगलूरू में आयोजित नीरज चोपड़ा क्लासिक में आई थी। लुसाने से पहले नीरज ने 2026 में केवल दो प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था, दोहा डायमंड लीग में चौथे स्थान पर रहे थे और राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया था, लेकिन दोनों ही स्पर्धाओं में वे 86 मीटर का आंकड़ा नहीं छू सके थे।
विज्ञापन

Indian Javelin thrower Neeraj Chopra sit out the rest of season reveal reason in social media post
नीरज चोपड़ा - फोटो : IANS
नीरज के टखने में लगी चोट
नीरज ने शनिवार को सोशल मीडिया पर लिखा, काफी मेहनत के बाद मुझे आखिरकार वह लय मिल रही थी जिसकी मुझे तलाश थी। मैंने लुसाने में सीजन का अपना सबसे अच्छा थ्रो किया था। लेकिन दुर्भाग्य से, उसके कुछ ही समय बाद ट्रेनिंग के दौरान मेरे टखने चोट लग गई। डॉक्टर और टीम से बातचीत के बाद हमने तय किया है कि मैं मौजूदा सीजन में आगे हिस्सा नहीं लूंगा।
 

उन्होंने लिखा, यह निराशाजनक है, खासकर इसलिए क्योंकि मुझे लग रहा था कि मैं अपनी लय पाने के करीब हूं। लेकिन जैसा कि कहा जाता है, रुकावटें सफर का हिस्सा होती हैं। अब मेरा ध्यान पूरी तरह से ठीक होने और और भी मजबूती के साथ वापसी करने पर है। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।

Indian Javelin thrower Neeraj Chopra sit out the rest of season reveal reason in social media post
नीरज चोपड़ा - फोटो : IANS
एशियाड में पदक जीतने के थे प्रबल दावेदार  
नौ महीने के लंबे ब्रेक के बाद जून में दोहा डायमंड लीग के जरिए वापसी करते हुए नीरज ने 85.69 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका था, जिसकी बदौलत उन्होंने चौथा स्थान प्राप्त किया था। डायमंड लीग में नीरज का रिकॉर्ड शानदार रहा है, जिसमें उनके नाम पांच मीट जीत और एक फाइनल खिताब शामिल है। उन्होंने 2022 में ज्यूरिख में हुए फाइनल में 88.44 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया था और डायमंड लीग चैंपियन ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। नीरज ने हाल ही में ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक अपने नाम किया था। वह आइची-नगोया में 19 सितंबर से होने वाले एशियाई खेलों में पदक जीतने के प्रबल दावेदार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed