{"_id":"5bd63d6cbdec2269827d496b","slug":"roger-federer-battled-to-claim-his-99th-career-atp-tour-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोपिल को हराकर फेडरर ने जीता करियर का 99वां खिताब","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
कोपिल को हराकर फेडरर ने जीता करियर का 99वां खिताब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 29 Oct 2018 04:21 AM IST
विज्ञापन
roger federer
दुनिया के नंबर-3 टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने स्विस इंडोर टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन फेडरर ने 1 घंटे 34 मिनट तक चले फाइनल में रोमानिया के मारियस कोपिल को 7-6, 6-4 से पराजित किया।
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड के फेडरर ने जून के बाद पहली और इस सत्र की चौथी ट्रॉफी जीती। 27 साल के फेडरर का यह घर में रिकॉर्ड 9वां और करियर का 99वां खिताब है।
प्रेफेशनल ईरा के स्रवाधिक (109) खिताब जीतने का रिकॉर्ड अमेरिका के जिमी कोनर्स के नाम है। कोपिल का यह करियर का दूसरा फाइनल और फेडरर के खिलाफ पहला मुकाबला था।
विज्ञापन