{"_id":"5b94c208867a557f6b0b7bb7","slug":"rafael-nadal-will-not-join-davis-cup-2018-semifinal-due-to-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुटने की चोट ने बढ़ाई नडाल की परेशानी, नहीं खेलेंगे फ्रांस के खिलाफ डेविस कप का सेमीफाइनल","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
घुटने की चोट ने बढ़ाई नडाल की परेशानी, नहीं खेलेंगे फ्रांस के खिलाफ डेविस कप का सेमीफाइनल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
राफेल नडाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राफेल नडाल घुटने में चोट के कारण अगले सप्ताह के अंत में फ्रांस के खिलाफ स्पेन के डेविस कप मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। घुटने की चोट के कारण नडाल को अमेरिकी ओपन के मैच के बीच से हटने को भी बाध्य होना पड़ा था। स्पेनिश टेनिस महासंघ ने शनिवार को नडाल के हटने की जानकारी दी।
विज्ञापन
स्पेन टीम के कप्तान सर्गेई ब्रुगुएरा ने बयान में कहा, 'राफेल नडाल लिली में फ्रांस के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। घुटने में चोट कल रात (शुक्रवार) को लगी जिसके कारण वह सेमीफाइनल मुकाबला भी नहीं खेल पाएंगे।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'हम उम्मीद करते हैं कि वह जल्द ही उबर जाएगा और डेविस कप में स्पेन की टीम के समर्थन के लिए हम उसके आभारी हैं।' टीम में नडाल की जगह दुनिया के 52वें नंबर के खिलाड़ी अल्बर्ट रोमोस विनोलास लेंगे।
विज्ञापन