{"_id":"f14b0f9140c372f454a34652938575a3","slug":"rafael-nadal-out-from-australia-open-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया ओपन में राफेल नदाल बड़े उलटफेर का शिकार","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
ऑस्ट्रेलिया ओपन में राफेल नदाल बड़े उलटफेर का शिकार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 20 Jan 2016 02:02 PM IST
विज्ञापन
वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में मंगलवार को बड़ा उलटफेर हुआ। दिग्गज राफेल नडाल टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
14 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्पेन के राफेल नदाल को पुरुष वर्ग के पहले दौर में हमवतन खिलाड़ी फर्नांडो वर्दास्को ने चार घंटे 41 मिनट तक चले पांच सेट के मैराथन मुकाबले में 7-6 (8/6), 4-6, 3-6, 7-6 (7/4), 6-2 से पराजित कर दिया।
29 वर्षीय नडाल किसी बड़े टूर्नामेंट में दूसरी बार पहले दौर की बाधा पार करने में असफल रहे हैं। इससे पहले, वर्ष 2013 में विंबलडन में नडाल पहले दौर में ही हार गए थे।
विज्ञापन
नडाल 2014 फ्रेंच ओपन के बाद से कोई ग्रैंड स्लैम नहीं जीत सके हैं। वर्दास्को दूसरे दौर में इजराइल के डूडी सेला से भिड़ेंगे।
मरे और मुगुरुजा दूसरे दौर में, वीनस बाहर
फिक्सिंग की खबरों के बीच ब्रिटेन के एंडी मरे और गारबाइन मुगुरुजा ने वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में आसानी से जीत दर्ज कर दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे।
विज्ञापन
हालांकि अमेरिका की अनुभवी खिलाड़ी वीनस विलियम्स को हार का सामना करना पड़ा है। पुरुषों के एकल मुकाबले में मरे ने जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-1, 6-2, 6-3 से शिकस्त दी।
पिछले वर्ष यहां उप विजेता रहे मरे पहला ऐसा खिलाड़ी बनना चाहते हैं जिसने ओपन दौर में चार फाइनल हारने के बाद खिताब जीता हो। उधर, महिलाओं की एकल स्पर्धा के पहले दौर में आठवीं वरीय वीनस को उलटफेर का शिकार होना पड़ा।
ब्रिटेन की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोहाना कोंटा ने सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन वीनस को 6-4, 6-2 से हरा दिया।