{"_id":"67128cf027cbe6083d024c79","slug":"rafael-nadal-lost-against-carlos-alcaraz-djokovic-also-failed-to-advance-in-six-kings-slam-tennis-tournament-2024-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Six Kings Slam: राफेल नडाल को कार्लोस अल्कारेज के खिलाफ मिली हार, जोकोविच भी आगे बढ़ने में असफल रहे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Six Kings Slam: राफेल नडाल को कार्लोस अल्कारेज के खिलाफ मिली हार, जोकोविच भी आगे बढ़ने में असफल रहे
Fri, 18 Oct 2024 10:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 18 Oct 2024 10:00 PM IST
सार
इस टूर्नामेंट में इनामी राशि मिलेगी लेकिन रैटिंग अंक प्रदान नहीं किए जाएंगे। अब तीसरे स्थान के लिए नडाल और जोकोविच के बीच मुकाबला होगा। यह दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच अंतिम भिड़ंत होगी।
विज्ञापन
नडाल और अल्काराज
- फोटो : Twitter
विस्तार
दुनिया के पूर्व नंबर एक स्पेन के राफेल नडाल की निगाह अगले महीने होने वाले डेविस कप पर है। नडाल पहले ही कह चुके हैं कि डेविस कप के बाद वह टेनिस को अलविदा कह देंगे। इससे पहले शुक्रवार को सिक्स किंग्स स्लेम में उन्हें हमवतन कार्लोस अल्कारेज से 6-3, 6-3 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि उनका कहना है कि हार के बावजूद वह अपने खेल से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
इस प्रदर्शनी स्पर्धा के अन्य सेमीफाइनल में जानिक सिनर ने नोवाक जोकोविच को 6-2, 6-7, 6-4 से पराजित किया। इस टूर्नामेंट में इनामी राशि मिलेगी लेकिन रैटिंग अंक प्रदान नहीं किए जाएंगे। अब तीसरे स्थान के लिए नडाल और जोकोविच के बीच मुकाबला होगा। यह दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच अंतिम भिड़ंत होगी। नडाल और अल्कारेज पेरिस ओलंपिक में युगल में एक साथ खेले थे और डेविस कप में भी वह दोनों स्पेन की टीम में हैं। नडाल ने कहा कि डेविस कप से पहले मेरे लिए मैच का हर दिन महत्वपूर्ण है, ताकि मैं अपने करियर के अंतिम टूर्नामेंट के लिए और बेहतर हो सकूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीत की लय में होने पर ही खेलेंगे एकल
जुलाई में पेरिस ओलंपिक में हार के बाद नडाल पहली बार कोर्ट पर उतरे थे। मीडिया रिपोर्टों में 38 साल के नडाल के हवाले से कहा गया है कि वह अगले महीने डेविस कप में अपने करियर की भावुक विदाई के लिए तैयार हैं, लेकिन एकल में तभी उतरेंगे जब वह जीत की लय में होंगे। उन्होंने कहा कि भावनात्मक रूप से वह अपना अंतिम टूर्नामेंट खेलने के लिए तैयार हैं लेकिन शारीरिक रूप से उनके लिए तैयारी के लिए एक महीना शेष है। नडाल ने कहा, मेरा प्रयास अपने आपको पूरी तरह फिट करने पर रहेगा ताकि अपनी टीम को जिता सकूं। अल्कारेज अच्छा खेले लेकिन मैं कुछ महीने पहले प्रतियोगी स्तर पर नहीं था। मेरी नजर में प्रदर्शन ठीक ही रहा। मेरे लिए सकारात्मक मैच रहा।