{"_id":"60059566c4285671ca331d91","slug":"rafael-nadal-became-the-first-player-to-remain-in-the-top-10-of-the-atp-rankings-for-800-consecutive-weeks","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल नडाल लगातार 800 हफ्तों तक शीर्ष 10 में बने रहने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
राफेल नडाल लगातार 800 हफ्तों तक शीर्ष 10 में बने रहने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
Mon, 18 Jan 2021 07:34 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 18 Jan 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
राफेल नडाल
- फोटो : @atptour
स्पेन के टेनिस दिग्गज और दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी राफेल नडाल ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। वे अब लगातार 800 हफ्तों तक एटीपी रैंकिंग में शीर्ष 10 में स्थान पाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। नडाल ने इस मामले में जिमी कोनोर्स के 789 हफ्ते तक शीर्ष 10 में बने रहने के रिकॉर्ड को तोड़ा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि स्पेन के दिग्गज नडाल 18 साल की उम्र में अप्रैल 2005 में पहली बार शीर्ष 10 रैंक में शामिल हुए थे। उस समय उन्होंने पहली बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। नडाल 2005 से अब तक 15 साल के सफर में 209 हफ्ते तक शीर्ष पर, 361 हफ्ते तक दूसरे, 57 हफ्ते तक तीसरे, 54 हफ्ते तक चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
8⃣0⃣0⃣ consecutive weeks in the top 10 of the @FedEx ATP Rankings.
विज्ञापन विज्ञापन
👏 @RafaelNadal pic.twitter.com/dGIE8lcKgt— Roland-Garros (@rolandgarros) January 18, 2021
वैसे सबसे ओवरऑल अधिक हफ्ते तक शीर्ष 10 रैंकिंग में बने रहने के रिकॉर्ड अभी भी स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर के नाम पर दर्ज है। वह कुल 931 हफ्ते तक शीर्ष 10 में रहे हैं, जबकि इस मामले में दूसरे स्थान पर 816 हफ्तों के साथ हैं जिमी कोनोर्स।