फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   rafael nadal bags 63rd title

वर्ल्ड नंबर वन ने जीता अपना 63वां खिताब

Tue, 13 May 2014 05:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 13 May 2014 05:20 PM IST
विज्ञापन
rafael nadal bags 63rd title
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी स्पेन के राफेल नदाल को दसवीं सीड जापान के केई निशिकोरी के पीठ की चोट के कारण खिताबी मुकाबले से हटने के कारण लगातार दूसरी बार मैड्रिड ओपन चैंपियन बनने का मौका मिल गया।
विज्ञापन


एटीपी रैंकिंग में टॉप 10 में पहुंचने वाले जापान के पहले खिलाड़ी बने और पिछले महीने बार्सिलोना ओपन का खिताब जीतने वाले निशिकोरी ने नदाल के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला सेट 6-2 से जीत लिया था।
विज्ञापन


निशिकोरी दूसरे सेट में जब 4-3 से आगे चल रहे थे और सर्विस कर रहे थे कि तभी एक लंबी रैली के बाद वह पीठ दर्द से कराहते नजर आए।

करियर का जीता 63वां खिताब

rafael nadal bags 63rd title
राफेल नदाल ने यह सेट 6-4 से जीतकर मैच को निर्णायक सेट में खींच लिया। इसके बाद तो नदाल ने निशिकोरी की चोट का फायदा उठाते हुए 3-0 की बढ़त बना ली लेकिन इसके बाद निशिकोरी मुकाबले से हट गए।

नदाल का यह करियर का 63वां और क्ले कोर्ट पर 44वां खिताब है। क्ले कोर्ट पर सर्वाधिक 46 खिताब जीतने का रिकॉर्ड गुइलर्मो विलास के नाम है।

हार से निराश निशिकोरी ने कहा, "मेरे कूल्हे में दर्द हो रहा था और दूसरे सेट के बाद तो मेरे पैर में दर्द कर रहे थे। मैं निराश हूं क्योंकि इस समय मैं अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेल रहा था लेकिन मुझे इस टूर्नामेंट से बहुत ज्यादा आत्मविश्वास मिला है।"

एकल में सुधरी सोमदेव की रैंकिंग

rafael nadal bags 63rd title

भारत के सोमदेव देववर्मन को ताजा एटीपी रैंकिंग में दो स्थान का फायदा हुआ है जबकि मैड्रिड ओपन के फाइनल में पहुंचे जापान के केई निशिकोरी टॉप टेन में जगह बनाने वाले अपने देश के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

सोमदेव ने हाल फिलहाल कोई मैच नहीं खेला है लेकिन उनकी रैंकिंग में दो स्थान का सुधार आया है और वह 95वें नंबर पर पहुंच गए हैं। सोमदेव की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 62वीं है जो उन्होंने जुलाई 2011 में हासिल की थी।

हालांकि यूकी भांबरी एक स्थान गिरकर अब 156वें स्थान पर पहुंच गए हैं। युगल में भारत के लिएंडर पेस दो स्थान फिसलकर टाप 10 से बाहर हो गए हैं। पेस अब 11वें स्थान पर हैं। रोहन बोपन्ना 14वें स्थान पर बने हुए हैं लेकिन महेश भूपति 10 स्थान गिरकर अब 56वें स्थान पर पहुंच गए हैं। महिलाओं में सानिया मिर्जा आठवें स्थान पर बनी हुई हैं।

विज्ञापन

चोट से परेशान पूर्व नंबर वन ने ले लिया संन्यास

rafael nadal bags 63rd title

चोटों से परेशान दुनिया की पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी रूस की दिनारा साफीना ने टेनिस को अलविदा कह दिया है।

उन्होंने रविवार को मैड्रिड में एक समारोह में इसकी औपचारिक घोषणा की और कहा कि चोटों ने उन्हें रिटायरमेंट के लिए बाध्य किया। साफीना पूर्व नंबर एक खिलाड़ी मरात साफिन की बहन हैं।

उन्होंने अपने करियर में 12 एकल खिताब जीते और तीन ग्रैंड स्लैम फाइनल खेले। चोट की वजह से साफीना पिछले तीन साल से आराम कर रहीं थी। इन तीन सालों में उन्होंने पढ़ाई की और फ्रेंच ओपन में कमेंट्री भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed