फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   rafael nadal and maria sharapova move to 3rd round

राफेल नदाल और शारापोवा जीते, भारत-पाक जोड़ी हारी

Fri, 30 May 2014 12:39 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 30 May 2014 12:39 PM IST
विज्ञापन
rafael nadal and maria sharapova move to 3rd round

पूर्व नंबर वन खिलाडी़ रूस की मारिया शारापोवा और तीसरी सीड पोलैंड की एग्निस्का रदवांस्का ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए फ्रेंच ओपन महिला सिंगल्स के तीसरे दौर में जगह बना ली है।

विज्ञापन


पुरुषों में गत चैंपियन स्पेन के राफेल नदाल और डेविड फेरर ने तीसरे दौर में जगह बना ली है।

सातवीं सीड खिलाड़ी शारापोवा ने बुल्गारिया की स्वेताना पिरोनकोवा को महिला एकल के दूसरे दौर में लगातार सेटों में 7-5, 6-2 से शिकस्त दी जबकि एक अन्य अहम मुकाबले में रदवांस्का ने चेक गणराज्य की कैरोलीना प्लिसकोवा को 6-3, 6-4 से निपटा दिया।
विज्ञापन


नौंवी सीड स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुलकोवा ने ऑस्ट्रिया की तामिरा पासजेक को लगातार सेटों में 6-3, 6-4 से हराया, जबकि 19वीं सीड ऑस्ट्रेलिया की सामंथा स्तोसूर ने भी ऑस्ट्रिया की खिलाड़ी वोने मियूसबर्गर को आसानी से 6-1, 6-3 से हराकर दूसरे दौर में जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष एकल में नदाल ने रौलां गैरो की लाल बजरी पर नौंवां खिताब जीतने के अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए ऑस्ट्रिया के 20 वर्षीय डोमीनिक थिएम को 6-2, 6-2, 6-3 से हरा दिया।

गत वर्ष फाइनल ने नदाल से हारने वाले पांचवीं सीड स्पेन के डेविड फेरर ने इटली के साइमन बोलेली को 6-2, 6-3, 6-2 से हराया।
 10वीं सीड अमेरिका के जॉन इस्नर ने कजाखस्तान के मिखाइल कुकुशकिन को दूसरे राउंड में 6-7, 7-6, 6-3, 7-6 से हराया जबकि 13वीं सीड फ्रांस के जो विलफ्रेड सोंगा ने ऑस्ट्रिया के जुर्गेन मेल्जर को 6-2, 6-3, 6-4 से हराकर तीसरे दौर का टिकट कटाया।


पहले दौर में हारे बोपन्ना और कुरैशी
भारत के रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के एहसाम उल हक कुरैशी की जोड़ी फ्रेंच ओपन के पुरुष युगल मुकाबलों के पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गई।

इंडो-पाक जोड़ी को गैरवरीय जोड़ी इस्राइल के जोनाथन इरलिच और ब्राजील के मार्सेलो मेलो ने 6-3, 6-4 से शिकस्त दी।

हालांकि महिला युगल में भारत की सानिया मिर्जा और जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक की जोड़ी दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहीं। सानिया और ब्लैक की जोड़ी ने स्लोवाकिया की डेनिएला हंतुचोवा और इस्राइल की सहर पीर को 6-3, 6-3 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed