{"_id":"67b8459a7d5b55d6770c3906","slug":"qatar-open-tennis-big-upset-in-qatar-open-carlos-alcaraz-defeated-by-jiri-lehka-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Qatar Open Tennis: कतर ओपन में बड़ा उलटफेर, कार्लोस अल्काराज को जिरि लेहेका ने हराया","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Qatar Open Tennis: कतर ओपन में बड़ा उलटफेर, कार्लोस अल्काराज को जिरि लेहेका ने हराया
Fri, 21 Feb 2025 02:51 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 21 Feb 2025 02:51 PM IST
सार
स्पेन के 21 वर्ष के अल्काराज को 2025 में आस्ट्रेलियाई ओपन क्वार्टर फाइनल में नोवाक जोकोविच ने हराया था । इस महीने की शुरूआत में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी ने रोटरडम ओपन जीता था।
विज्ञापन
कार्लोस अल्काराज
- फोटो : Twitter
विस्तार
शीर्ष वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्काराज को इस साल की दूसरी पराजय का सामना करना पड़ा जब 25वीं रैंकिंग वाले जिरि लेहेका ने उन्हें कतर ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में 6-3, 3-6, 6-4 से हराया।
स्पेन के 21 वर्ष के अल्काराज को 2025 में आस्ट्रेलियाई ओपन क्वार्टर फाइनल में नोवाक जोकोविच ने हराया था । इस महीने की शुरूआत में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी ने रोटरडम ओपन जीता था।
अल्काराज ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मैंने अपनी टीम और कोच से बात की है। मुझे नहीं पता कि कहां कमी रह गई। उसने शानदार खेल दिखाया और उसे श्रेय दिया जाना चाहिए।'
विज्ञापन
अब लेहेका का सामना आठवीं वरीयता प्राप्त जैक ड्रेपर से होगा जिन्होंने मात्तेओ बेरेतिनी को 4-6, 6-4, 6-3 से हराया। इससे पहले पांचवीं वरीयता प्राप्त आंद्रे रूबलेव ने दूसरी वरीयता प्राप्त एलेक्स डि मिनाउर को 6 -1, 3-6, 7-6 से परास्त किया। अब वह कनाडा के फेलिक्स आगर एलियास्सिमे से खेलेंगे।