{"_id":"5e1606b88ebc3e87fd1f1fd1","slug":"qatar-open-bopanna-koolhof-pair-beats-tiafoe-wawrinka-duo","type":"story","status":"publish","title_hn":"कतर ओपनः बोपन्ना-वेस्ली की जोड़ी अंतिम चार में","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
कतर ओपनः बोपन्ना-वेस्ली की जोड़ी अंतिम चार में
Wed, 08 Jan 2020 10:13 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 08 Jan 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
रोहन बोपन्ना
- फोटो : social media
भारत के रोहन बोपन्ना और नीदरलैंड के उनके जोड़दार वेस्ली कूलहॉफ ने दोहा ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। बोपन्ना और कूलहॉफ की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने स्विट्जरलैंड के स्टेन वावरिंका और अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो को 6-3, 6-4 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
उनका अगला मुकाबला हेनरी कोंटीनेन और फ्रैंको स्कुगोर से होगा जिन्होंने अमेरिका के केन और नील स्कुपस्की को 6-7(2), 6-4, 13-11 से हराया। भारत के दिविज शरण और न्यूजीलैंड के उनके जोड़ीदार आर्टेम सिताक को पहले दौर में फ्रांस के जेरेमी चार्डी और फैब्राइस मार्टिन से 6-7(4), 2-6 से हार मिली।
विज्ञापन