फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Qatar Open: Anisimova knocks out struggling Svitolina as seeds fall in Doha

कतर ओपन: अमेरिका की एनिसिमोवा अमांडा ने किया स्वितोलिना का शिकार

Tue, 25 Feb 2020 08:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 25 Feb 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
Qatar Open: Anisimova knocks out struggling Svitolina as seeds fall in Doha
एनिसिमोवा - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका की अमांडा एनिसिमोवा ने कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट में दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी इलिना स्वितोलिना को उलटफेर का शिकार बनाया। यूक्रेन की 18 वर्षीय अमांडा ने दूसरे दौर में यूक्रेन की स्वितोलिना को एक घंटे तक चले मुुकाबले में 6-3, 6-3 से पराजित किया। 

विज्ञापन


यह एनिसिमोवा की शीर्ष दस में शुमार खिलाड़ियों पर तीसरी जीत है। कजाखस्तान की इलेना रीबाकिना ने पहला सेट गंवाने के बाद रोमानिया की सोरेना क्रिस्टिया को 3-6, 6-3, 6-1 से, अमेरिका की जेनिफर बार्टी ने हमवतन एलिसन रिस्के को 7-6 (12/10), 1-6, 7-6 (7/3) से और चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्रीकोवा ने क्रोएशिया की पेट्रा मार्टिच को 4-6, 6-1, 6-2 से पराजित किया। 
विज्ञापन


किकि बर्टेंस ने कैरोलिना मुचोवा को 6-2,6-4 से, इगा ने डोना वेकिस को 6-4,7-5 से, अनेत कोंटावेत ने अनास्तासिजा सेवस्तोवा को 6-4,7-6 से और मारिया सकारी ने जूलिया जॉर्जेस को 6-4,6-3 से शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत के बाद अमांडा एनिसिमोवा ने कहा, 'मुझे यहां खेलना पसंद है। मुझे यह स्टेडियम पसंद है और दर्शकों का जवाब नहीं। इसलिए मुझे खुशी है कि अगले दौर में मुझे फिर से आप सभी को देखने का मौका मिलेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed