{"_id":"a6ad7b5d510c7507de4908278f2172d5","slug":"potro-and-tsonga-in-last-4-at-shanghai-masters","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंघाई मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंचे पोत्रो-सोंगा ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
शंघाई मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंचे पोत्रो-सोंगा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 12 Oct 2013 04:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठी सीड अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो तथा सातवीं सीड फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा अंतिम चार में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
डेल पोत्रो और सोंगा ने शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में शुक्रवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
पोत्रो ने 15वीं सीड स्पेन के निकोलस अलमाग्रो को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराया।
जबकि सातवीं वरीयता प्राप्त फ्रांस के सोंगा ने जर्मनी के फ्लोरियन मेयर को बेहद आसान मुकाबले में 6-2, 6-3 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।
इससे पहले दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लेटन हेविट और नौवीं सीड फ्रांस के रिचर्ड गास्के को शंघाई मास्टर्स के शुरुआती दौर में ही दौर में उलटफेर का शिकार होना पड़ा था।