फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Paid maternity leave: Good news for female tennis players, now they will get paid maternity leave

Paid maternity leave: महिला खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, टेनिस फेडरेशन ने लिया बड़ा फैसला, वेतन से जुड़ा मामला

Fri, 07 Mar 2025 02:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 07 Mar 2025 02:39 PM IST
सार

डब्ल्यूटीए के सीईओ पोर्टिया आर्चर ने कहा, 'स्वतंत्र अनुबंध वाले और स्व-रोजगार वाले व्यक्तियों को आम तौर पर इस प्रकार के मातृत्व लाभ उपलब्ध नहीं होते हैं।

विज्ञापन
Paid maternity leave: Good news for female tennis players, now they will get paid maternity leave
सेरेना विलियम्सन और नाओमी ओसाका - फोटो : ANI

विस्तार

महिला टेनिस टूर पर गर्भवती खिलाड़ियों को अब बारह महीने का सवैतनिक मातृत्व अवकाश मिल सकता है और जो साथी गर्भावस्था, सरोगेसी या गोद लेने के माध्यम से माता-पिता बनते हैं, उन्हें सऊदी अरब के सार्वजनिक निवेश कोष द्वारा प्रायोजित और डब्ल्यूटीए द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत वेतन के साथ दो महीने की छुट्टी मिल सकती है।
विज्ञापन


डब्ल्यूटीए के सीईओ पोर्टिया आर्चर ने कहा, 'स्वतंत्र अनुबंध वाले और स्व-रोजगार वाले व्यक्तियों को आम तौर पर इस प्रकार के मातृत्व लाभ उपलब्ध नहीं होते हैं। उन्हें अपने लिए उन लाभों का पता लगाना होता है। यह वास्तव में अनूठा और अभूतपूर्व है।' इस कोष से लाभ के लिये 300 से ज्यादा खिलाड़ी पात्र होंगे जो एक जनवरी से पूर्वव्यापी होगा। डब्ल्यूटीए ने यह नहीं बताया कि कितना पैसा इसमें मिलेगा।
विज्ञापन


इसके तहत अंडाणु फ्रीज कराने और आईवीएफ जैसे प्रजनन उपचारों के लिये भी अनुदान मिलेगा। हाल ही में कई महिला खिलाड़ी मां बनने के बाद कोर्ट पर लौटी हैं मसलन तोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बेलिंडा बेंचिच ने अक्टूबर में मातृत्च अवकाश से लौटने के बाद खिताब जीता। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सेरेना विलियम्स, नाओमी ओसाका, किम क्लिस्टर्स, कैरोलिन वोज्नियाकी और विक्टोरिया अजारेंका ने भी मां बनने के बाद वापसी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डब्ल्यूटीए खिलाड़ियों की परिषद की सदस्य और इस पहल में प्रमुख योगदान देने वाली अजारेंका ने कहा, 'हमें महिला खिलाड़ियों से यही फीडबैक मिला है कि वे इसे लेकर बहुत खुश हैं। यह खेल में संवाद को बदलेगा और खेल के अलावा भी यह एक वैश्विक संवाद है और मुझे खुशी है कि हम इसका हिस्सा हैं।' सऊदी अरब का सार्वजनिक निवेष कोष डब्ल्यूटीए और एटीपी रैंकिंग का प्रायोजक है। सऊदी अरब में सत्र के आखिरी डब्ल्यूटीए फाइनल और एटीपी टूर्नामेंट होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed