फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Pablo Andujar defeated Federer geneva open 2021

टेनिस: दुनिया के 75वें नंबर के खिलाड़ी पाब्लो से हारे फेडरर

Wed, 19 May 2021 07:40 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 19 May 2021 07:40 AM IST
सार

  • क्ले कोर्ट पर यह पिछले दो साल में पहला मुकाबला था रोजर का 
  • 08 साल और 32 जीत के बाद बाद फेडरर ने अपने देश स्विट्जरलैंड में कोई मैच हारा  

विज्ञापन
Pablo Andujar defeated Federer geneva open 2021
रोजर फेडरर - फोटो : ट्विटर

विस्तार

दो साल बाद क्ले कोर्ट पर उतरे बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर को पहले ही मुकाबले में शिकस्त का सामना करना पड़ा। पहले दौर में बाई पाने वाले स्विट्जरलैंड के 39 वर्षीय फेडरर को जिनेवा ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में दुनिया के 75वें नंबर के खिलाड़ी पाब्लो एंडूजर ने 4-6, 6-4, 4-6 से उलटफेर का शिकार बनाया।

विज्ञापन


इस हार के साथ फेडरर का अपने देश में 32 मैचों से चला आ रहा विजय रथ भी थम गया। उन्हें स्विट्जरलैंड में पिछली हार आठ साल पहले (27 अक्तूबर 2013 को) बासेल ओपन के फाइनल में जुआन मार्टिन डेल पोत्रो के हाथों मिली थी। यह फेडरर का इस साल का दूसरा टूर्नामेंट था। स्पेन के पाब्लो ने पांचवीं बार शीर्ष दस में शुमार किसी खिलाड़ी को हराया।
विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल में अब पाब्लो का सामना स्थानीय खिलाड़ी डोमिनिक स्टीफन स्ट्राइकर से होगा। दुनिया के 419वें नंबर के खिलाफ स्ट्राइकर ने क्रोएशिया के मारिन सिलिच को 7-6, 6-1 से बाहर का रास्ता दिखाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिनिकोवा ने किया सेरेना को बाहर 
तेईस बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स एमिलिया रोमागना ओपन के दूसरे दौर में ही हारकर बाहर हो गईं। शीर्ष वरीयता प्राप्त 39 वर्षीय सेरेना को कैटरीना सिनिकोवा के हाथों 6-7, 2-6 से शिकस्त मिली। इस हार से सेरेना की दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन की तैयारियों को झटका लगा है। रोलां गैरां 30 जून से पेरिस में शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed