फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Number one Jannik Sinner reaches Wimbledon quarter-finals for the fourth consecutive time match results

Wimbledon: नंबर एक सिनर लगातार चौथी बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में, महिलाओं में आर्यना सबालेंका अंतिम-4 में

Tue, 08 Jul 2025 11:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 08 Jul 2025 11:12 PM IST
सार

सिनर को चौथे राउंड में बुल्गारिया के ग्रेगोर दिमित्रोव से 6-3, 7-5, 2-2 के स्कोर पर वॉकओवर मिला। वहीं, अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज ने विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में कारेन खाचानोव को शिकस्त देकर पहली बार इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में अपनी जगह पक्की की।

विज्ञापन
Number one Jannik Sinner reaches Wimbledon quarter-finals for the fourth consecutive time match results
यानिक सिनर - फोटो : Jannik Sinner/x

विस्तार

विश्व नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी इटली के यानिक सिनर विंबलडन में लगातार चौथी बार वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्हें चौथे राउंड में बुल्गारिया के ग्रेगोर दिमित्रोव से 6-3, 7-5, 2-2 के स्कोर पर वॉकओवर मिला। दरअसल, तीसरे सेट में 2-2 के स्कोर पर दिमित्रोव ने वाइड सर्विस की और दर्द के कारण जमीन पर गिर पड़े। वह मैच पूरा नहीं खेल सके। सिनर को भी कोहनी पर चोट लग गई। 
विज्ञापन

फ्रिट्ज पहली बार सेमीफाइनल में
अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज ने विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में कारेन खाचानोव को शिकस्त देकर पहली बार इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में अपनी जगह पक्की की। पांचवीं वरीयता प्राप्त फ्रिट्ज को मैच के बीच में पैर के दर्द से निपटने के लिए ट्रेनर से उपचार लेना पड़ा, लेकिन उन्होंने इसके बाद शानदार वापसी करते हुए 6-3, 6-4, 1-6, 7-6  से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, महिलाओं में शीर्ष वरीय आर्यन सबालेंका सेमीफाइनल में पहुंच गई। उन्होंने जर्मनी की लॉरा सिगमुड को 4-6, 6-2, 6-4 से हराया।  18 वर्षीय मीरा आंद्रीवा ने एमा नवारो को 6-2, 6-3 से हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया। वह 2005 के बाद इस दौर में पहुंचने वाली सबसे युवा खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

ग्रैंडस्लैम में 12वां क्वार्टर फाइनल खेलेंगी स्वियातेक 
पांच बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन पोलैंड की इगा स्वियातेक ने डेनमार्क की क्लारा टॉसन को 6-4, 6-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 24 वर्षीय स्वियातेक 12वीं बार ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं। वह ऐसा करने वाली 2008 के बाद से सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं। उस समय शारापोवा ने 21 साल की उम्र में रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed