फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Novak Djokovic won his Mens Singles Final match against Roger Federer

जोकोविच बने विंबलडन चैंपियन, फेडरर का सपना टूटा

Mon, 13 Jul 2015 10:50 AM IST
Updated Mon, 13 Jul 2015 10:50 AM IST
विज्ञापन
Novak Djokovic won his Mens Singles Final match against Roger Federer

सात बार के चैंपियन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर रविवार को विंबलडन में नया इतिहास नहीं रच सके। गत चैंपियन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने उन्हें 7-6, 6-7, 6-4, 6-3 से हराकर अपना खिताब सुरक्षित रखा। जोकोविच का यह पांच साल में तीसरा विंबलडन एकल और कुल नौवां ग्रैंड स्लैम खिताब है।

विज्ञापन


26वां ग्रैंडस्लैम फाइनल खेल रहे सात बार के चैंपियन फेडरर का जादू फाइनल में नहीं चल सका। यह लगातार दूसरी बार है जब विंबलडन फाइनल की दहलीज पर पहुंचकर फेडरर को खिताब से वंचित रहना पड़ा है। पिछली बार भी जोकोविच ने उनका खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया था। दूसरे सेट में सात सेट प्वाइंट गंवाने वाले सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच ने दो घंटे 56 मिनट में जीत हासिल की। अगर फेडरर यह मैच जीत जाते तो रिकॉर्ड आठवां विंबलडन खिताब जीत लेते।
विज्ञापन


तीन साल पहले उन्होंने सातवां विंबलडन खिताब जीतकर अमेरिका के पीट सम्प्रास के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। यहीं नहीं अगस्त में 34 साल के होने जा रहे फेडरर ओपन युग में सबसे उम्रदराज चैंपियन बनने की उपलब्धि भी हासिल कर लेते। जोकोविच ने फाइनल में शानदार खेल दिखाते हुए कोर्ट के हर कोने को कवर किया। ग्रासकोर्ट पर फिसलकर कलाबाजियां लगाते हुए उन्होंने कई दर्शनीय शॉट लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले सेट के छठे गेम में फेडरर ने ब्रेकप्वाइंट लेकर 4-2 की बढ़त बनाई लेकिन अगले ही गेम में जोकोविच ने स्विस खिलाड़ी की सर्विस तोड़कर हिसाब बराबर कर लिया। अंतत: 45 मिनट चले इस सेट का निर्णय टाईब्रेकर में हुआ जहां जोकोविच ने बाजी मारी। दूसरे सेट में तो दुनिया के दो शीर्ष खिलाड़ियों के बीच जबर्दस्त मुकाबला देखने को मिला। एक-एक प्वाइंट के लिए कड़ा संघर्ष हुआ।

टाईब्रेकर की नौबत और जबर्दस्त मुकाबला

Novak Djokovic won his Mens Singles Final match against Roger Federer

पहले चार गेमों में दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सर्विस कायम रखी। हालांकि चौथे गेम में फेडरर मुश्किलों के बीच दो ब्रेकप्वाइंट बचाने में सफल रहे। पांचवें गेम में जब फेडरर ब्रेकप्वाइंट लेने की स्थिति में थे तब जोकोविच ने तीन बार डयूस किया और अंतत: सर्विस बचाने में कामयाब रहे। जब जोकोविच 5-4 से बढ़त पर थे तब सेट प्वाइंट पर फेडरर ने सर्विस बचाई।

इसी तरह ग्यारहवें गेम में फिर जोकोविच ने ब्रेकप्वाइंट बचाने के लिए कड़ा संघर्ष किया। पांच बार स्कोर ड्यूस पर पहुंचा। दूसरे सेट में फिर टाईब्रेकर की नौबत आई और जबर्दस्त मुकाबला हुआ। फेडरर ने सात सेट प्वाइंट बचाते हुए 11-10 से बढ़त ली और अपने दूसरे सेटप्वाइंट को भुनाकर स्कोर 1-1 सेट से बराबर कर दिया। यह सेट 65 मिनट चला।

बारिश की बाधा के बाद शुरू हुए मैच के तीसरे सेट में एक ब्रेकप्वाइंट के साथ जोकोविच ने 6-4 से जीत हासिल की और चौथे सेट के पांचवें गेम में फेडरर ने ब्रेकप्वाइंट दे दिया। अंतत: नौवें गेम में जोकोविच ने चैंपियनशिप प्वाइंट पर फोरहैंड क्रासकोर्ट शॉट लगाकर जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। आसमान की ओर देखकर, मानो मन ही मन शुक्रिया अदा किया। फिर मैदान पर बैठकर विंबलडन की मखमली हरी घास की कुछ पत्तियां मुंह में रखकर अपनी जीत की मिठास बढ़ाई।   


कोच बेकर के तीन विंबलडन खिताब की बराबरी की
दुनिया के नंबर एक और शीर्ष वरीय सर्बियाई खिलाड़ी ने रविवार को स्विट्जरलैँड के रोजर फेडरर को हराकर अपना तीसरा विंबलडन खिताब जीता। जोकोविच ने इससे पहले यहां 2011 और 2014 में खिताबी जीत हासिल की थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने कोच और जर्मन के पूर्व खिलाड़ी बोरिस बेकर की तीन विंबलडन खिताब जीतने की बराबरी की।

09: ग्रैंड स्लैम खिताब हो गए हैं सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के
7:बार फेडरर से जीते हैं जोकोविच ग्रैंडस्लैम के आपसी 13 मुकाबलों में
20:मैच फेडरर के खिलाफ जोकोविच ने जीते हैं अब तक। इतने ही गंवाए भी हैं।

02: बार ग्रैंड स्लैम का फाइनल जीतने में सफल हुए हैं फेडरर से जोकोविच   
03 : मर्तबा इस साल जीतने में सफल हुए फेडरर से जोकोविच। इससे पहले 2015 में नोवाक ने उन्हें इंडियन वेल्स और रोम में हराया था।

रोजर फेडरर-उपविजेता विंबलडन पुरुष एकल ने कहा ‌कि‘पहले सेट में मेरे पास मौका था। दूसरे सेट में मैं भाग्यशाली रहा लेकिन जोकोविच शानदार खेले। वेल डन नोवाक। बड़े प्वाइंट के मौके पर जोकोविच बहुत अच्छा खेलते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed