फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Novak Djokovic vs Rafael Nadal at French Open

फ्रेंच ओपनः क्वार्टर फाइनल में ही दिखेगा फाइनल जैसा मुकाबला

Tue, 02 Jun 2015 12:16 PM IST
Updated Tue, 02 Jun 2015 12:16 PM IST
विज्ञापन
Novak Djokovic vs Rafael Nadal at French Open

फ्रैंच ओपन का रोमांच चरम पर पहुंच गया है। बुधवार को टेनिस के नंबर वन खिलाड़ी नोवाक जोकोविच 9 बार फ्रैंच ओपन और 14 बार ग्रैंड स्लैम जीत चुके राफेड नडाल से क्वार्टर फाइनल में भिड़ेंगे।

विज्ञापन


दोनों 2014 के फ्रैंच ओपन में आमने-सामने हुए थे। जिसमें नडाल ने जोकोविच को 3-6, 7-5, 6-2 और 6-4 से हराया था। क्या जोकोविच पुरानी हार का बदला नडाल से ले पाएंगें या नडाल एक बार फिर जोकोविच को हराने में सफल होंगे।
विज्ञापन


इससे पहले पुरुष वर्ग में टॉप सीड सर्बिया के नोवाक जोकोविच, स्पेन के राफेल नदाल, दिग्गज रोजर फेडरर, ब्रिटेन की उम्मीद एंडी मरे और स्पेन के डेविड फेरर ने अपने-अपने मुकाबले जीतते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोकोविच ने फ्रांस के रिचर्ड गास्केट को 6-1, 6-2, 6-3 से नदाल ने अमेरिका के जैक सोक को 6-3, 6-1, 5-7, 6-2 से हराया। फेडरर ने गेल मोंफिल्स को 6-3, 4-6, 6-4, 6-1 से जबकि मरे ने फ्रांस के जेरेमी चार्डी को 6-4, 3-6, 6-3, 6-2 से मात दी। वहीं डेविड फेरर ने क्रोएशिया के मारिन सिलिक को 6-2, 6-2, 6-4 से मात दी।

चैंपियन शारापोवा बाहर, सेरेना बाहर होती बची

Novak Djokovic vs Rafael Nadal at French Open

दूसरी ओर पिछले तीन साल से चला आ रहा मारिया शारापोवा और साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन का खास रिश्ता सोमवार को खत्म हो गया। पिछले तीन फाइनल में जगह बनाने वाली और 2012 व 2014 में खिताब जीतने वाली रूसी सुंदरी सोमवार को हुए प्री क्वार्टर फाइनल में उलटफेर का शिकार हो गईं। दूसरी वरीयता प्राप्त शारापोवा को 13वीं सीड चेक गणराज्य की लूसी सफारोवा ने सीधे सेटों में 7-6, 6-4 से शिकस्त दी।

वहीं सेरेना विलियम्स को भी हमवतन स्लोएन स्टीफेंस से कड़ी टक्कर मिली और शीर्ष वरीयता प्राप्त यह दिग्गज खिलाड़ी हारते-हारते बच गईं। सेरेना ने पहला सेट हारने और दूसरे में मैच प्वाइंट से वापसी करते हुए स्लोएन को 1-6, 7-5, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

जबकि क्वार्टर फाइनल में अब सफारोवा की भिड़ंत स्पेन की मुगुरुजा से होगी, जिन्होंने इटली की फ्लेविया पेनेटा को 6-3, 6-4 से मात दी। वहीं इटली की सारा इरानी ने जर्मनी की जूलिया गोरजेस को 6-2, 6-2 और बेलारूस की एलिसन वान ने रोमानिया की मितू को 6-1, 6-3 से मात दी। स्विस खिलाड़ी टाइमा ने चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा को 2-6, 6-0, 6-3 से हरा दिया। 

जू. वर्ग में भारतीयों के लिए रहा अच्छा दिन
फ्रेंच ओपन के जूनियर वर्ग में सोमवार का दिन भारतीयों के लिहाज से अच्छा बीता। सुमित नागल ने लड़कों के सिंगल्स वर्ग के पहले दौर के मुकाबले में जापान के योसुके वातानोकी को 6-3, 7-5 से मात दी।

वहीं लड़कियों के डबल्स मुकाबले में प्रांजला यादलापल्ली ने चीन की अपनी जोड़ीदार वुशुआंग झेंग के साथ दूसरे दौर में जगह बनाई। दोनों ने सिंडी और कार्ला की फ्रांसीसी जोड़ी को 6-0, 6-1 से मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed