{"_id":"5ec09c694965b03d9269d265","slug":"novak-djokovic-is-confident-he-will-end-his-career-as-the-greatest-grand-slam-title-winner-of-all-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोकोविच को विश्वास, सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतेंगे और रिकॉर्ड बनाएंगे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
जोकोविच को विश्वास, सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतेंगे और रिकॉर्ड बनाएंगे
Sun, 17 May 2020 07:37 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 17 May 2020 07:37 AM IST
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच
- फोटो : सोशल मीडिया
नोवाक जोकोविच को विश्वास है कि वह अपना करिअर खत्म होने से पहले सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के साथ सबसे ज्यादा सप्ताह तक विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। सर्बिया के इस टेनिस खिलाड़ी ने 17 ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। वह इस मामले में पहले स्थान पर काबिज रोजर फेडरर (20) से तीन और राफेल नडाल (19) से दो कदम दूर हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस महामारी के कारण 2020 सत्र का खेल रोके जाने से पहले जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन का अपना आठवां खिताब जीता था। इस साल उन्होंने 18 मुकाबले खेले और सभी में जीत दर्ज की। जोकोविच 282 सप्ताह तक शीर्ष रैंकिंग पर रहे हैं। यह रिकॉर्ड भी फेडरर के नाम है जो 310 सप्ताह तक पहले स्थान पर रहे है। दिग्गज पीट संप्रास 286 सप्ताह तक पहले स्थान पर रहे हैं।
विज्ञापन