फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Novak Djokovic defeats 13-time champion Rafael Nadal in French Open semifinal

फ्रेंच ओपन: नडाल को हराकर फाइनल में पहुंचे जोकोविच, खिताब जीते तो बनाएंगे अनोखा रिकॉर्ड

Sat, 12 Jun 2021 07:45 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Sat, 12 Jun 2021 07:45 AM IST
सार

रोलां गैरां में दोनों के बीच यह मुकाबला शानदार रहा, जिसमें जोकोविच ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी की और नडाल की 14वें फ्रेंच ओपन और रिकॉर्ड 21वें ग्रैंडस्लैम खिताब की उम्मीद तोड़ दी।

विज्ञापन
Novak Djokovic defeats 13-time champion Rafael Nadal in French Open semifinal
नोवाक जोकोविच - फोटो : social media

विस्तार

सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम के चार से ज्यादा घंटे तक चले सेमीफाइनल में लाल बजरी के बादशाह राफेल नडाल को शिकस्त दी। अब रविवार को फाइनल में उनका सामना ग्रीस के 22 वर्षीय स्टेफानोस सितसिपास से होगा। रोलां गैरां में दोनों के बीच यह मुकाबला शानदार रहा, जिसमें जोकोविच ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी की और नडाल की 14वें फ्रेंच ओपन और रिकॉर्ड 21वें ग्रैंडस्लैम खिताब की उम्मीद तोड़ दी।

विज्ञापन


छठी बार फाइनल में पहुंचे
नडाल को लाल बजरी पर हराना किसी के लिए आसान नहीं है और इतिहास में केवल दो ही खिलाड़ी हैं जो ऐसा कर पाए हैं, जिसमें जोकोविच ऐसा दो बार कर चुके हैं। जोकोविच ने शुक्रवार रात को दोनों के बीच करियर की 58वीं भिड़ंत में 3-6, 6-3, 7-6 (4), 6-2 से जीत दर्ज की। शीर्ष वरीय जोकोविच पहला सेट गंवाने के बाद चौथे सेट में 0-2 से पिछड़ रहे थे लेकिन फिर उन्होंने छह गेम जीतकर क्ले कोर्ट मेजर टूर्नामेंट में छठी बार फाइनल में प्रवेश किया। 
विज्ञापन


नडाल की 108 मैचों में यह तीसरी हार
नडाल की फ्रेंच ओपन के 108 मैचों में यह तीसरी हार थी और पिछले चार वर्षों से उन्होंने सभी मैच जीते थे, जिसमें 2020 फाइनल में जोकोविच को हराना भी शामिल है। नडाल को फ्रेंच ओपन में पहली हार 2009 में रोबिन सोडरलिंग के हाथों मिली थी और फिर जोकोविच ने उन्हें 2015 में हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोकोविच और सितसिपास के बीच होगी खिताबी टक्कर
अब जोकोविच रविवार को दूसरी बार फ्रेंच ओपन खिताब और ओवरऑल 19वीं मेजर चैंपियनशिप हासिल करने के लिए सितसिपास के सामने होंगे, जिन्होंने छठे वरीय एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-3, 6-3, 4-6, 4-6, 6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया और वह ऐसा करने वाले ग्रीस के पहले खिलाड़ी बने। जोकोविच अभी नडाल और रोजर फेडरर (दोनों के 20 ग्रैंडस्लैम खिताब) से दो खिताब पीछे हैं और वह इस अंतर को कम करना चाहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed