फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Novak Djokovic clinches year end No. 1 in the ATP Rankings for a record-breaking seventh time

जोकोविच ने रचा इतिहास: पेरिस मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे, रिकॉर्ड सातवीं बार शीर्ष रैंक के साथ करेंगे साल का अंत

Sat, 06 Nov 2021 10:54 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 06 Nov 2021 10:54 PM IST
सार

सर्बियाई टेनिस दिग्गज नोवाक जोकोविच ने शनिवार को पेरिस मास्टर्स का सेमीफाइनल मुकाबला अपने नाम किया। उन्होंने इस मैच में हुबर्ट हुरकाज को 3-6, 6-0, 7-6 (5) से हराया। इस जीत के साथ ही जोकोविच रिकॉर्ड सातवीं बार शीर्ष रैंक के साथ साल का अंत करेंगे।

विज्ञापन
Novak Djokovic clinches year end No. 1 in the ATP Rankings for a record-breaking seventh time
नोवाक जोकोविच - फोटो : twitter@ATPtour

विस्तार

सर्बियाई टेनिस दिग्गज नोवाक जोकोविच ने शनिवार को पेरिस मास्टर्स का सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने इस मैच में हुबर्ट हुरकाज को 3-6, 6-0, 7-6 (5) से हराया। इस जीत के साथ ही जोकोविच रिकॉर्ड सातवीं बार शीर्ष रैंक के साथ साल का अंत करेंगे। वह इस मामले में अमेरिकी दिग्गज पीट सेम्प्रास से एक कदम आगे निकल जाएंगे। सेम्प्रास ने 1993-98 तक छह बार शीर्ष रैंक के साथ साल का अंत किया था।  

विज्ञापन

 

जोकोविच रिकॉर्ड छठी बार पेरिस मास्टर्स का खिताब जीतने के करीब हैं। जोकोविच ने सेमीफाइनल मुकाबला जीतने के बाद कहा, 'यह मेरे इस हफ्ते का लक्ष्य था और मुझे गर्व है कि मैंने शीर्ष स्थान के साथ सत्र का अंत किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जोकोविच ने आठ मार्च को स्विस दिग्गज रोजर फेडरर के 310 हफ्ते तक शीर्ष पर बने रहने के ऑल टाइम रिकॉर्ड को तोड़ा था। जोकोविच अब अगर रविवार को खिताबी मुकाबला जीत लेते हैं तो यह उनका 37वां मास्टर्स ख़िताब होगा। हालांकि इसके लिए उन्हें रूस के स्टार खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव की चुनौती को पार करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed