{"_id":"e940b5d8a40d7cacde669f333d500fca","slug":"novak-djokovic-begins-2016-season-in-qatar-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोकोविच के नए सत्र की शुरुआत कतर ओपन से ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
जोकोविच के नए सत्र की शुरुआत कतर ओपन से
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 03 Jan 2016 01:46 PM IST
विज्ञापन
विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के इरादे से दुबई में सोमवार से शुरू हो रहे कतर टेनिस टूर्नामेंट में उतरेंगे।
विज्ञापन
पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलियन ओपन, विम्बलडन और यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम जीतने वाले जोकोविच के अलावा इस टूर्नामेंट में विश्व के पूर्व शीर्ष वरीयता प्राप्त स्पेन के राफेल नडाल, टॉमस बर्डिच और गत चैंपियन डेविड फेरर भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
इन सितारों के बीच सबकी नजरें 28 वर्षीय जोकोविच पर होगी जिनका पिछला सत्र बेहद शानदार रहा। यह टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले अहम अभ्यास टूर्नामेंट माना जा रहा है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियन ओपन की शुरुआत 18 जनवरी से मेलबर्न में होगी। एक साल में चार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाले जोकोविच तीसरे खिलाड़ी हैं। इसके अलावा वह पिछले वर्ष 2015 टूर फाइनल्स में भी जगह बनाने में सफल रहे थे। पिछले वर्ष वह केवल फ्रेंच ओपन के फाइनल में हारे थे जहां उन्हें स्टेनिसलास वावरिंका ने शिकस्त दी थी।
खिताब बचाने उतरेंगे फेरर
स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी डेविड फेरर इस बार यहां खिताब की रक्षा करने के इरादे से कोर्ट पर उतरेंगे। पिछले वर्ष फेरर ने टॉमस बर्डिच को हराकर पुरुष एकल खिताब अपने नाम किया था।
हालांकि इनके बीच फेरर के हमवतन राफेल नडाल पर भी निगाहें होंगी जिन्होंने 2014 में यहां खिताब अपने नाम किया था।